फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   RR vs KKR: Rajasthan wins by Chris Morris bowling

RR vs KKR: क्रिस मौरिस की गेंदबाजी से राजस्थान की रॉयल जीत   

Sun, 25 Apr 2021 01:01 AM IST
Amit Mandal स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Sun, 25 Apr 2021 01:01 AM IST
सार

  • कोलकाता को सात गेंदें शेष रहते छह विकेट से हराया, दो मैचों के बाद मिली विजय 
  • मोर्गन के नाइटराइडर्स की लगातार चौथे मैच में हार  

विज्ञापन
RR vs KKR: Rajasthan wins by Chris Morris bowling
राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

आईपीएल की नीलामी में 16.25 करोड़ रुपये के आंके गए तेज गेंदबाज क्रिस मौरिस (4/23) की अगुवाई में गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन से राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को सात गेंदें शेष रहते छह विकेट से हराने में मदद की। राजस्थान की दो मैचों के बाद पहली जीत है। जबकि कोलकाता नाइटराइडर्स को लगातार चौथी हार मिली है। कोलकाता को बल्लेबाजों ने निराश किया टीम नौ विकेट पर 133 रन ही बना पाई। राजस्थान ने कप्तान संजू सैमसन (42*) की मदद से 18.5 ओवरों में चार विकेट पर 134 रन बना लिए। 

विज्ञापन


राजस्थान ने जोस बटलर (05) और यशस्वी जायसवाल (22) जल्द आउट हो गए। तीन मैचों से नहीं चल पा रहे कप्तान संजू सैमसन ने शिवम दुबे (22) के साथ तीसरे विकेट पर 45 रन की साझेदारी की। उसके बाद सैमसन ने डेविड मिलर (24*) की मदद से जीत सुनिश्चित कर ली। 
विज्ञापन

 
केकेआर की खराब शुरुआत : इससे पहले निमंत्रण पाकर उतरी केकेआर की ओर राहुल त्रिपाठी ने सर्वाधिक 36, दिनेश कार्तिक ने 25 और नीतीश राणा ने 22 रन का योगदान दिया।  ओपनर शुभमन गिल 11 के निजी स्कोर पर रनआउट हो गए। उन्होंने 19 गेंदों की पारी में एक चौका लगाया था जबकि उन्हें एक जीवनदान भी मिला था जब यशस्वी ने उनका कैच छोड़ दिया था। पावरप्ले में टीम ने एक विकेट पर 25 रन बनाए थे। नौवें से 11वें ओवर में टीम ने तीन विकेट और गंवा दिए। नीतीश राणा को सकारिया ने विकेट के पीछे कैच कराया। कप्तान मोर्गन ने अपने से पहले सुनील नारायण (06) को भेजा लेकिन उनादकट ने उन्हें जयसवाल के हाथों जल्द कैच करा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

  
मोर्गन बिना खाता खोले रनआउट : कप्तान मोर्गन बिना खाता खोले दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से रनआउट हो गए। राहुल त्रिपाठी ने शॉट खेला और गेंद दूसरे छोर पर खड़े मोर्गन के बल्ले से टकराकर मौरिस के हाथ में चली गई जिन्होंने आसानी से रनआउट कर दिया। रन लेने के लिए पहले ही क्रीज से बाहर निकल चुके मोर्गन बस बेबस होकर देखते रह गए। 


डेथ ओवरों में मौरिस का कमाल
अंतिम पांच ओवरों में 40 रन ही बना पाई और पांच विकेट गंवाए। क्रिस मौरिस ने शानदार गेंदबाजी की। पंद्रह ओवरों तक डगआउट में बैठे आक्रामक बल्लेबाज आंद्रे रसेल ने नौ रन बनाए जिसमें एक छक्का था लेकिन 18वें ओवर में मौरिस की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में बाउंड्री पर लपके गए। इसी ओवर में कार्तिक का विकेट भी मौरिस के खाते में गया जब चेतन सकारिया ने उनका कैच पकड़कर खास अंदाज में जश्न मनाया। कमिंस (10) भी मौरिस का शिकार बने। अंतिम गेंद पर मौरिस ने शिवम मावी (05) का विकेट भी अपनी झोली में डाल लिया। 

संक्षिप्त स्कोर :
कोलकाता नाइटराइडर्स - 9 विकेट पर 133 रन 
(राहुल त्रिपाठी 36, दिनेश कार्तिक 25, नीतीश राणा 22)
राजस्थान रॉयल्स : चार विकेट पर 134 रन, 18.5 ओवरों में
(यशस्वी 22, शिवम 22, संजू सैमसन 42*, मिलर 24*, वरुण 2/32 )

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed