RR vs GT: विजय शंकर की दमदार फील्डिंग, बाउंड्री लाइन पर लपका रियान पराग का कैच, वीडियो हुआ वायरल
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 196 रन बनाए। इस मैच में संजू सैमसन और रियान पराग के बीच 130 रन की विशाल साझेदारी हुई। दोनों ने इस मैच में अर्धशतक लगाया। पराग को मोहित शर्मा ने आउट किया। उन्होंने विजय शंकर के हाथों युवा बल्लेबाज को कैच कराया। बाउंड्री लाइन पर खड़े विजय शंकर ने अपनी दमदार फील्डिंग का मुजायरा पेश किया।
विस्तार
A solid catch puts an an end to a splendid innings!
— IndianPremierLeague (@IPL) April 10, 2024
Riyan Parag departs for 76 courtesy of Vijay Shankar's outfield brilliance 👏👏
Watch the match LIVE on @JioCinema and @StarSportsIndia 💻📱#TATAIPL | #RRvGT pic.twitter.com/F0h4bF27pl
विजय शंकर ने लपका पराग का कैच
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 196 रन बनाए। इस मैच में संजू सैमसन और रियान पराग के बीच 130 रन की विशाल साझेदारी हुई। दोनों ने इस मैच में अर्धशतक लगाया। पराग को मोहित शर्मा ने आउट किया। उन्होंने विजय शंकर के हाथों युवा बल्लेबाज को कैच कराया। बाउंड्री लाइन पर खड़े विजय शंकर ने अपनी दमदार फील्डिंग का मुजायरा पेश किया।
दरअसल, मोहित द्वारा फेंकी गई धीमी गेंद पर पराग ने दमदार शॉट खेला, जिसे लॉन्ग ऑफ पर मौजूद शंकर ने लपक लिया। वह शुरुआत में कैच पकड़ लेते हैं लेकिन फिर अपना संतुलन थोड़ा खो देते हैं। इसके बाद उन्होंने गेंद को हवा में उछाल दिया और खुद पहले बाउंड्री के बाहर गए, फिर संभले और अंदर आकर कैच पकड़ लिया। उनकी दमदार फील्डिंग को देखकर हर कोई हैरान रह गया।
रियान ने ठोका इस सीजन का तीसरा अर्धशतक
रियान ने इस मैच में अपने आईपीएल करियर का तीसरा अर्धशतक ठोका। उन्होंने 34 गेंदों में पचास रन पूरे किए। पराग ने इस मैच में 76 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से तीन चौके और पांच छक्के निकले। इससे पहले उन्होंने मुंबई और दिल्ली के खिलाफ खेले गए मैच में पचासा लगाया था। दिल्ली के खिलाफ जयपुर में खेले गए मैच में उन्होंने 84 रन की नाबाद पारी खेली थी। वहीं, मुंबई के खिलाफ उन्होंने 54 रन की नाबाद पारी खेली थी। दोनों मैचों में राजस्थान ने पराग के दम पर जीत दर्ज की।