फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   RR vs GT IPL Playing XI Prediction Rajasthan Royals vs Gujarat Titans Where And How To Watch Today Live match

RR vs GT Playing 11: गुजरात के खिलाफ सिर्फ एक मैच जीत सकी है राजस्थान की टीम, जानें कब-कहां देख पाएंगे मुकाबला

Wed, 10 Apr 2024 03:33 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 10 Apr 2024 03:33 PM IST
सार

Rajasthan Royals vs Gujarat Titans Playing 11 Prediction: पहली बार आईपीएल में कप्तानी कर रहे शुभमन की अगुआई में गुजरात की टीम ने शुरुआत तो काफी अच्छी की थी और अपने शुरुआती तीन में से दो मैच जीते थे। हालांकि, इसके बाद टीम पटरी से उतर गई। वहीं, राजस्थान की टीम अपने सभी मैच जीतकर अंक तालिका में शीर्ष पर है।

विज्ञापन
RR vs GT IPL Playing XI Prediction Rajasthan Royals vs Gujarat Titans Where And How To Watch Today Live match
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2024 के 24वें मैच में आज राजस्थान रॉयल्स का सामना गुजरात टाइटंस से है। यह मैच शुभमन की अगुआई वाली गुजरात की टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि अंक तालिका में यह टीम चार अंक लेकर फिलहाल सातवें स्थान पर है। धीरे-धीरे आईपीएल का रोमांच बढ़ता जा रहा है और सारी टीमें प्लेऑफ के जोर आजमाइश लगा रही हैं। संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान की टीम ही अब तक एकमात्र ऐसी टीम है, जिसने अभी तक कोई मैच नहीं गंवाया है। उसके चार मैचों में आठ अंक हैं और अंक तालिका में शीर्ष पर है। वहीं, चार टीमों के छह-छह अंक हैं। दो टीमों के चार-चार और तीन टीमों के दो-दो अंक हैं। ऐसे में इस बार अंतिम चार में पहुंचने की जंग काफी दिलचस्प रहने वाली है। 
विज्ञापन

RR vs GT IPL Playing XI Prediction Rajasthan Royals vs Gujarat Titans Where And How To Watch Today Live match
गुजरात टाइटंस - फोटो : IPL
गुजरात की टीम पिछले दो मैच में बेरंग दिखी
पहली बार आईपीएल में कप्तानी कर रहे शुभमन की अगुआई में गुजरात की टीम ने शुरुआत तो काफी अच्छी की थी और अपने शुरुआती तीन में से दो मैच जीते थे। हालांकि, इसके बाद टीम पटरी से उतर गई और पंजाब-लखनऊ के खिलाफ उन्हें लगातार दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा। टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी, इन दोनों मैचों में दोनों विभागों में टीम फ्लॉप रही। वहीं, राजस्थान की टीम में इस सीजन कोई कमजोरी नहीं दिखी है। गेंदबाजी से लेकर बल्लेबाजी और फील्डिंग, तीनों विभाग में टीम मजबूत दिख रही है। हर मैच में कोई एक खिलाड़ी अपने दम पर मैच जिता रहा है। रियान पराग से लेकर जोस बटलर और युजवेंद्र चहल तक, सभी फॉर्म में हैं। राजस्थान की टीम अब तक लखनऊ, दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु को हरा चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

RR vs GT IPL Playing XI Prediction Rajasthan Royals vs Gujarat Titans Where And How To Watch Today Live match
राजस्थान बनाम गुजरात - फोटो : IPL/BCCI
दोनों टीमों के बीच हेड टु हेड
राजस्थान और गुजरात के बीच भिड़ंत और आंकड़ों की बात करें तो अब तक दोनों टीमों के बीच कुल पांच मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से चार मैच गुजरात ने जीते हैं, जबकि राजस्थान की टीम को महज एक मैच में जीत मिली। हालांकि, गुजरात ने जो चार मैच जीते, तब कप्तान हार्दिक पांड्या थे। अब वह मुंबई में जा चुके हैं। हालांकि, राजस्थान के लिए पांचों मैचों में एक ही कप्तान रहा है। सैमसन को गुजरात के खिलाफ अतिआत्मविश्वास से बचना होगा और इस टीम के हलके में नहीं लेना होगा। राजस्थान को बल्लेबाजी में एक बार फिर बटलर, सैमसन और पराग से काफी उम्मीदें होंगी। वहीं, गेंदबाजी में ट्रेंट बोल्ट, नांद्रे बर्गर, अश्विन और चहल काफी शानदार फॉर्म में हैं। टीम के लिए यशस्वी जायसवाल का फॉर्म चिंता का विषय है, जो अब तक कुछ खास नहीं कर सके हैं।
विज्ञापन

RR vs GT IPL Playing XI Prediction Rajasthan Royals vs Gujarat Titans Where And How To Watch Today Live match
गुजरात टाइटंस - फोटो : IPL
गुजरात की टीम का मध्यक्रम कमजोर
वहीं, गुजरात टीम की बात करें तो लखनऊ के खिलाफ पिछले मैच में कोई भी बड़ा स्कोर नहीं बना पाया था। नतीजा 164 रन का पीछा करने उतरी टीम 18.5 ओवर में 130 रन पर सिमट गई थी। गुजरात को अगर जीतना है तो साई सुदर्शन, शुभमन गिल और केन विलियम्सन, यानी शीर्ष तीन को बड़ी पारी खेलनी होगी। गुजरात के मध्यक्रम के पास कुछ खास अवनुभव नहीं है। टीम को डेविड मिलर की कमी खल रही है। टीम के पास राहुल तेवतिया और राशिद खान के रूप में कुछ बड़े हिटर्स जरूर हैं। वहीं, गेंदबाजी में अब तक उमेश यादव, स्पेंसर जॉनसन, नूर और राशिद का प्रदर्शन शानदार रहा है। वहीं, मोहित शर्मा की डेथ ओवर में गेंदबाजी ठीक ठाक रही है।

RR vs GT IPL Playing XI Prediction Rajasthan Royals vs Gujarat Titans Where And How To Watch Today Live match
राजस्थान बनाम गुजरात - फोटो : IPL/BCCI
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), केन विलियम्सन, शरथ बीआर (विकेटकीपर), विजय शंकर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, उमेश यादव, स्पेंसर जॉनसन, दर्शन नालकंडे। (इम्पैक्ट सब: मोहित शर्मा)।

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, नांद्रे बर्गर, युजवेंद्र चहल। (इम्पैक्ट सब: शुभम दुबे)।

RR vs GT IPL Playing XI Prediction Rajasthan Royals vs Gujarat Titans Where And How To Watch Today Live match
गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स - फोटो : IPL/BCCI
आइए जानते हैं आईपीएल के 17वें सीजन के 24वें मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी... 

कब है राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच सीजन का 24वां मुकाबला?
राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2024 का 24वां मुकाबला 10 अप्रैल यानी बुधवार को खेला जाएगा। 

कहां खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच सीजन का 24वां मैच?
राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच लीग का 24वां मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। 

कब शुरू होगा राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मैच?
राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम साढ़े बजे से खेला जाएगा। टॉस उससे आधे घंटे पहले यानी शाम सात बजे होगा। 

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
स्टार स्पोर्ट्स के पास इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण के अधिकार हैं। अंग्रेजी में लाइव कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी/एसडी पर और हिंदी कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स हिंदी एचडी/एसडी पर उपलब्ध होगी। स्टार स्पोर्ट्स चैनल हिंदी और अंग्रेजी के अलावा कई अन्य भाषाओं में लाइव कमेंट्री प्रदान करेगा।

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

फ्री में कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
जियो सिनेमा में इस मैच का प्रसारण हो रहा है। इस एप में लाइव मैच देखने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने फोन में जियो सिनेमा एप इंस्टॉल करके फ्री में आईपीएल का यह मुकाबला देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed