{"_id":"6257d3b2c5c0891e6666e37d","slug":"rr-vs-gt-ipl-2022-weather-forecast-pitch-report-of-dr-dy-patil-sports-academy-navi-mumbai-news-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RR vs GT Pitch Report Weather Update: राजस्थान और गुजरात के मैच में कैसी रहेगी पिच, जानें मौसम का हाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
RR vs GT Pitch Report Weather Update: राजस्थान और गुजरात के मैच में कैसी रहेगी पिच, जानें मौसम का हाल
Thu, 14 Apr 2022 01:26 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 14 Apr 2022 01:26 PM IST
सार
राजस्थान और गुजरात का पांचवां मैच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। ये दोनों टीमों आईपीएल 2022 की सबसे सफल टीमों में शामिल हैं। यह मैच जीतने वाली टीम अंक तालिका में पहले पायदान पर पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
आईपीएल 2022 की दो सबसे सफल टीमें राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। दोनों टीमें चार में से तीन मैच जीत चुकी हैं और छह अंकों के साथ टूर्नामेंट की टॉप पांच टीमों में शामिल हैं। यह मैच जीतने वाली टीम अंक तालिका में पहले पायदान पर पहुंच जाएगी। फिलहाल राजस्थान पहले और गुजरात पांचवें स्थान पर है। दोनों ही टीमों की गेंदबाजी बहुत मजबूत है, इसी वजह से ये टीमें मैच जीतने में कामयाब रही हैं।
राजस्थान को एकमात्र हार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मिली थी, जबकि गुजरात को पहली हार सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली है। पिछला मैच हारने के बाद गुजरात की टीम इस मैच में वापसी करना चाहेगी। रनों से भरपूर इस पिच में दूसरी पारी के दौरान गेंदबाजों को परेशानी हो सकती है।

कैसी रहेगी पिच
यह मैच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां इस सीजन में अब तक आठ मैच हुए हैं और तीन बार 200 से ज्यादा का स्कोर बन चुका है। बल्लेबाजों के लिए यहां रन बनाना बहुत आसान रहा है। इस मैदान में कई पिच हैं और हर मैच में अलग पिच का इस्तेमाल हुआ है। इस मैच में बल्लेबाजों की मददगार पिच मिलने के आसार हैं।
कैसा रहेगा मौसम
मैच के दौरान मुंबई में बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिशा की कोई संभावना नहीं है। बादल आने पर खिलाड़ियों को उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ सकती है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक रहने के आसार हैं। मौसम में ज्यादा नमी रहने पर ओस का असर ज्यादा होगा और बाद में गेंदबाजी करने वाली टीम को परेशानी हो सकती है।

राजस्थान की संभावित प्लेइंग 11
जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल/देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, जिमी नीशम, नवदीप सैनी, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल।
गुजरात की संभावित प्लेइंग 11
रहमानुल्ला गुरबाज/मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, अभिनव मनोहर, राशिद खान, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद शमी, दर्शन नलकांडे।