फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   RR could not score 31 runs in 18 balls, DC Starc turned match, thrill of 1st superover of IPL 2025 DC vs RR

DC vs RR: 18 गेंद में 31 रन नहीं बना सका राजस्थान, स्टार्क ने इस तरह पलटा मैच; सत्र के पहले सुपरओवर का रोमांच

Thu, 17 Apr 2025 09:29 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 17 Apr 2025 09:29 AM IST
सार

DC vs RR Superover: दिल्ली ने अब तक आईपीएल में पांच सुपरओवर खेले हैं और चौथी बार जीत दर्ज की, जो कि सबसे ज्यादा है। दिल्ली ने पंजाब किंग्स का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने चार सुपरओवर में तीन बार जीत हासिल की है।

विज्ञापन
RR could not score 31 runs in 18 balls, DC Starc turned match, thrill of 1st superover of IPL 2025 DC vs RR
आईपीएल 2025 - फोटो : IPL/BCCI/ANI

विस्तार

आईपीएल 2025 में बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच दिलचस्प मुकाबला खेला गया। इस सत्र पहली बार कोई मैच सुपरओवर में गया और दिल्ली ने इसमें जीत हासिल की। दोनों टीमें 20-20 ओवर के बाद 188-188 रन ही बना सकी थीं। इसके बाद सुपरओवर में अपनी नब्जों पर काबू रखते हुए बेहतरीन जीत दर्ज की। दिल्ली ने अब तक आईपीएल में पांच सुपरओवर खेले हैं और चौथी बार जीत दर्ज की, जो कि सबसे ज्यादा है। दिल्ली ने पंजाब किंग्स का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने चार सुपरओवर में तीन बार जीत हासिल की है। जबकि राजस्थान ने चौथी बार आईपीएल में सुपरओवर खेला और दूसरी बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा। आइए देखते हैं सुपरओवर का रोमांच...
विज्ञापन

विज्ञापन

दिल्ली की पारी
दरअसल, पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 188 रन बनाए थे। अभिषेक पोरेल ने 37 गेंद में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 49 रन और केएल राहुल ने 32 गेंद में दो चौके और दो छक्के की मदद से 38 रन बनाए थे। ट्रिस्टन स्टब्स 18 गेंद में दो चौके और दो छक्के की मदद से 34 नाबाद रन बनाए। वहीं, कप्तान अक्षर पटेल ने 14 गेंद में चार चौके और दो छक्के की मदद से 34 रन बनाए। आशुतोष शर्मा 11 गेंद में 15 रन बनाकर नाबाद रहे। राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर ने दो विकेट लिए। 

राजस्थान की पारी
जवाब में राजस्थान को यशस्वी जायसवाल और कप्तान संजू सैमसन ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई। सैमसन 19 गेंद में दो चौके और तीन छक्के की मदद से रिटायर्ड हर्ट हुए। उन्हें खिंचाव आ गया था। इसके बाद यशस्वी ने आईपीएल करियर का 12वां अर्धशतक लगाया। रियान पराग आठ रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं, यशस्वी ने 37 गेंद में तीन चौके और चार छक्के की मदद से 51 रन की पारी खेली। हालांकि, इसके बाद नीतीश राणा और ध्रुव जुरेल ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और तीसरे विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी निभाई। 17 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर दो विकेट पर 158 रन था। नीतीश और जुरेल क्रीज पर थे।
विज्ञापन

आखिरी तीन ओवर का रोमांच
आखिरी 18 गेंद पर राजस्थान को जीत के लिए 31 रन की जरूरत थी और आठ विकेट उनके पास थे। 18वें ओवर में मिचेल स्टार्क गेंदबाजी के लिए आए और उन्होंने इस ओवर की शुरुआती तीन गेंद पर तीन रन दिए। चौथी गेंद पर बड़े हिट के प्रयास में नीतीश स्टार्क की दनदनाती यॉर्कर गेंद पर एल्बीडब्ल्यू आउट हो गए। वह 28 गेंद में छह चौके और दो छक्के की मदद से 51 रन बना सके। इसके बाद शिमरोन हेटमायर बल्लेबाजी के लिए आए और अपनी पहली ही गेंद पर चौका लगाया। ओवर की आखिरी गेंद पर एक रन आया। यानी स्टार्क के इस ओवर से कुल आठ रन आए। उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए लगभग सभी छह गेंद यॉर्कर लेंथ की फेंकी। 18 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर तीन विकेट पर 166 रन था।

आखिरी 12 गेंद का रोमांच
आखिरी 12 गेंद पर राजस्थान को जीत के लिए 23 रन चाहिए थे। विकेट हाथ में था और दो विस्फोटक बल्लेबाज क्रीज पर थे। 19वें ओवर में मोहित शर्मा गेंदबाजी के लिए आए। इस ओवर में जुरेल ने तीसरी गेंद पर छक्का लगाया। एक वाइड समेत इस ओवर से कुल 14 रन आए। 19 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर तीन विकेट पर 180 रन था और आखिरी ओवर में दिल्ली को नौ रन बचाने थे। ऐसे में कप्तान अक्षर ने एक बार फिर अपने सबसे अनुभवी गेंदबाज स्टार्क पर भरोसा जताया और स्टार्क ने उन्हें निराश नहीं किया।

20वें ओवर में क्या हुआ-
  • स्टार्क ने पहली गेंद सटीक यॉर्कर फेंकी और हेटमायर ने इसे मिड विकेट पर खेलकर एक रन लिया। अब पांच गेंद में आठ रन की जरूरत थी।
  • स्टार्क ने दूसरी गेंद आउटसाइड ऑफ एक और यॉर्कर लेंथ की गेंद फेंकी। जुरेल ने इस गेंद पर एक रन लिया। अब चार गेंद में सात रन की जरूरत थी।
  • स्टार्क ने तीसरी गेंद फुल लेंथ की फेंकी और हेटमायर ने इसे स्वीपर कवर में खेलकर दो रन लिए। अब तीन गेंद में पांच रन की जरूरत थी।
  • स्टार्क ने चौथी गेंद फिर फुल लेंथ की फेंकी और हेटमायर ने इसे एक्स्ट्रा कवर पर खेलकर दौड़कर दो रन लिए। अब दो गेंद पर तीन रन की जरूरत थी।
  • स्टार्क ने पांचवीं गेंद सटीक यॉर्कर फेंकी और हेटमायर ने इसे लॉन्ग ऑन पर खेला और एक रन लिया। अब एक गेंद पर दो रन की दरकार थी।
  • स्टार्क ने ओवर की आखिरी गेंद ऑफ में एक फुल लेंथ की गेंद फेंकी और जुरेल ने इसे डीप मिड विकेट में खेला और दो रन की कोशिश की। अक्षर ने गेंद उठाकर विकेटकीपर राहुल को सीधा थ्रो किया और दूसरे रन के प्रयास में जुरेल रन आउट हो गए और इस तरह एक रन आया और मैच सुपर ओवर में चला गया।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)


स्टार्क ने पलटा मैच
स्टार्क ने 18वें और 20वें ओवर में गजब की गेंदबाजी की और अपने अनुभव का फायदा उठाते हुए यॉर्कर पर यॉर्कर लेंथ की गेंदें डालीं। दो ओवर में कुल मिलाकर उन्होंने 16 रन दिए और बता दिया कि क्यों उन्हें विश्व के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक माना जाता है। आईपीएल में 15वीं बार कोई मैच टाई हुआ और साल 2022 के बाद पहली बार कोई मैच टाई हुआ। 20 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर चार विकेट पर 188 रन था। मैच सुपरओवर में पहुंचा। राजस्थान को अपनी गेंदबाजी के समय 20वें ओवर में संदीप शर्मा की खराब गेंदबाजी भारी पड़ी। संदीप ने दिल्ली की पारी के दौरान 20वें ओवर में गेंदबाजी की थी और 11 गेंदें फेंकी थीं। इसमें तीन वाइड बॉल, एक नो बॉल भी शामिल है। इसके अलावा जो एक रन उन्हें भारी पड़ा, वह था 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर तीक्ष्णा का स्टब्स का कैच छोड़ना। 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर तीक्षणा ने बैकवर्ड पॉइंट पर स्टब्स का एक आसान कैच छोड़ा था और इस पर स्टब्स ने दौड़कर एक रन लिया था। यही एक रन उन्हें भारी पड़ गया।

सुपरओवर का रोमांच

राजस्थान के बल्लेबाज पहले बल्लेबाजी के लिए आए। हेटमायर के साथ पराग बल्लेबाजी के लिए आए। वहीं, गेंदबाजी मिचेल स्टार्क ने की।
  • पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना। स्कोर 0/0
  • दूसरी गेंद पर हेटमायर ने चौका लगाया। स्कोर 4/0
  • तीसरी गेंद पर एक रन आया। स्कोर 5/0
  • अगली गेंद पर पराग ने चार रन बटोरे, लेकिन इसे नो बॉल करार दिया गया। स्टार्क का एक पैर गेंदबाजी के समय रिटर्न क्रीज पर था और इसकी इजाजत गेंदबाजों को नहीं है। स्कोर 10/0
  • चौथी यानी फ्री हिट वाली गेंद पर एक रन लेने के प्रयास में पराग रन आउट हो गए। फिर यशस्वी जायसवाल बल्लेबाजी के लिए आए। स्कोर 10/1
  • पांचवीं गेंद पर दो रन के प्रयास में यशस्वी जायसवाल रन आउट हो गए। स्कोर 11/2

राजस्थान ने सुपरओवर में 11 रन बनाए और दिल्ली को जीत के लिए 12 रन की दरकार थी। दिल्ली के लिए केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स बल्लेबाजी के लिए आए। राहुल ने स्ट्राइक लिया। वहीं, राजस्थान के लिए संदीप शर्मा गेंदबाजी के लिए आए। 
  • पहली गेंद पर राहुल ने दो रन लिए। स्कोर 2/0
  • दूसरी गेंद पर राहुल ने चार रन बटोरे। स्कोर 6/0
  • तीसरी गेंद पर राहुल ने एक रन लिया। स्कोर 7/0
  • चौथी गेंद पर स्टब्स ने छक्का लगाकर मैच खत्म कर दिया। स्कोर 13/0
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed