{"_id":"5718bc994f1c1b9a298b4622","slug":"royal-challengers-banglore-vs-rising-pune-ipl-match-preview","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धोनी और कोहली के बीच होगी जीत के लिए जंग","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
धोनी और कोहली के बीच होगी जीत के लिए जंग
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 22 Apr 2016 12:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार दो हार झेल चुकी राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर शुक्रवार को आईपीएल के मैच में जब आमने-सामने होंगी तो उनका इरादा जीत की राह पर लौटने का होगा। प्रभावी शुरुआत के बाद दोनों टीमें पिछले दो मैच हार चुकी हैं और जीत के साथ अपने अभियान को ढर्रे पर लाना चाहेंगी। एक जीत और दो हार के बाद दोनों टीमों के दो-दो अंक है लेकिन पुणे टीम बेहतर रनरेट के आधार पर पांचवें स्थान पर है।
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में पुणे टीम ने पहले मैच में गत चैंपियन मुंबई इंडियंस को हराया लेकिन उसके बाद उसे गुजरात लायंस और किंग्स इलेवन पंजाब से शिकस्त मिली। वहीं, स्टार खिलाड़ियों से सजी आरसीबी ने पहले मैच में सनराजइर्स हैदराबाद को हराया लेकिन फिर वह दिल्ली डेयरडेविल्स और मुंबई इंडियंस से हार गई।
विज्ञापन
पुणे के कप्तान धोनी के लिए सबसे बड़ी चुनौती टीम संयोजन दुरुस्त करने की है। पुणे के पास अजिंक्य रहाणे, केविन पीटरसन, स्टीवन स्मिथ और धोनी जैसे सितारे हैं लेकिन फॉफ डू प्लेसिस को छोड़कर कोई बल्लेबाज नहीं चल सका है। पिछले मैच में मिचेल मार्श की जगह थिषारा परेरा को उतारा गया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। बल्लेबाजी से ज्यादा धोनी अपने गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन से परेशान हैं। पेसर इशांत शर्मा लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। पिछले मैच में आरपी सिंह की जगह इरफान पठान को उतारने का कोई फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन
ऑफ स्पिनर आर अश्विन पिछले कुछ महीने से सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं है लेकिन मुरुगन अश्विन ने अपने पहले ही सत्र में अच्छा प्रदर्शन किया है। अनुभवी रणजी क्रिकेटर रजत भाटिया का प्रदर्शन उम्दा रहा है। पुणे की तरह आरसीबी की ताकत भी उसकी बल्लेबाजी है। क्रिस गेल, कप्तान विराट कोहली, एबी डीविलियर्स, शेन वाटसन और मुंबई के सरफराज खान किसी भी गेंदबाजी आक्रमण का बखिया उधेड़ सकते हैं।
आरसीबी को दूसरे मैच में भी गेल की कमी खलेगी जो अपने पहले बच्चे के जन्म के बाद स्वदेश लौट गए हैं। आरसीबी की कमजोरी उसकी गेंदबाजी है जिसमें शेन वाटसन को छोड़कर कोई नहीं चल पा रहा है। एडम मिलने और डेविड वीसे की जगह वरुण एरोन और केन रिचर्डसन को उतारा गया लेकिन दोनों काफी महंगे साबित हुए। स्पिन में युजवेंद्र चहल, परवेज रसूल और इकबाल अब्दुल्ला उतने अनुभवी नहीं हैं।
ये हो सकती है संभावित टीमें
राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स : एमएस धोनी (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, केविन पीटरसन, फॉफ डू प्लेसिस, स्टीव स्मिथ, मिचेल मार्श, जसकरण सिंह, आर अश्विन, अंकित शर्मा, एल्बी मोर्कल, इरफान पठान, इशांत शर्मा, ईश्वर पांडेय, थिषारा परेरा, सौरभ तिवारी, आरपी सिंह, रजत भाटिया, अंकुश बैंस, बाबा अपराजित, मुरुगन अश्विन, अशोक डिंडा, दीपक चहल, स्काट बोलैंड, पीटर हैंड्सकाम्ब, एडम जाम्पा।
रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर : विराट कोहली (कप्तान), शेन वाटसन, एबी डीविलियर्स, स्टुअर्ट बिन्नी, इकबाल अब्दुल्ला, श्रीसंत अरविंद, केदार जाधव, विक्रमजीत मलिक, केन रिचर्डसन, वरुण एरोन, मनदीप सिंह, अबु नेचिम, एडम मिलने, युजवेंद्र चहल, हर्षेल पटेल, ट्रेविस हेड, डेविड वीसे, सचिन बेबी, लोकेश राहुल, परवेज रसूल, विकास टोकस, सरफराज खान, प्रवीण दुबे, अक्षर कर्णेवार।
रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर : विराट कोहली (कप्तान), शेन वाटसन, एबी डीविलियर्स, स्टुअर्ट बिन्नी, इकबाल अब्दुल्ला, श्रीसंत अरविंद, केदार जाधव, विक्रमजीत मलिक, केन रिचर्डसन, वरुण एरोन, मनदीप सिंह, अबु नेचिम, एडम मिलने, युजवेंद्र चहल, हर्षेल पटेल, ट्रेविस हेड, डेविड वीसे, सचिन बेबी, लोकेश राहुल, परवेज रसूल, विकास टोकस, सरफराज खान, प्रवीण दुबे, अक्षर कर्णेवार।