IPL 2020: आरसीबी को रौंदते हुए अंकतालिका में चौथे स्थान पर SRH और रोचक हुई प्लेऑफ की जंग
{"_id":"5f9d651a8ebc3e5fab398b45","slug":"royal-challengers-bangalore-vs-sunrisers-hyderabad-ipl-2020-live-cricket-score-match-news-updates-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"IPL 2020: आरसीबी को रौंदते हुए अंकतालिका में चौथे स्थान पर SRH और रोचक हुई प्लेऑफ की जंग","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sat, 31 Oct 2020 11:02 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 31 Oct 2020 11:02 PM IST
खास बातें
RCB vs SRH Live IPL Score: प्लेऑफ में पहुंचने के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का इंतजार और बढ़ गया क्योंकि शारजाह में शनिवार रात डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पांच विकेट से आसान जीत हासिल की। यह आरसीबी की लगातार तीसरी हार थी। करो या मरो के मैच में विराट सेना को हराते हुए ऑरेंज आर्मी अंकतालिका में बेहतर रनरेट के आधार पर चौथे स्थान पर पहुंच गई और प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है।
विज्ञापन
सनराइजर्स हैदराबाद VS आरसीबी
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
10:53 PM, 31-Oct-2020
फ्लॉप रही RCB की बल्लेबाजी
बैंगलोर की ओर से सलामी बल्लेबाज जोश फिलिप (32) के अलावा कोई बल्लेबाज 30 रन के आंकड़े को पार नहीं कर पाया। एबी डीविलियर्स ने 24 रन की पारी खेली। सनराइजर्स के कप्तान डेविड वार्नर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसे संदीप ने बिलकुल सही साबित किया। संदीप ने अच्छी फॉर्म में चल रहे देवदत्त पडीक्कल (05) को बोल्ड करने के बाद विरोधी टीम के कप्तान विराट कोहली (07) को शॉर्ट एक्सट्रा कवर पर केन विलियमसन के हाथों कैच कराया। टीम के रनों का शतक 17वें ओवर में पूरा हुआ।
It all comes down to Monday. Let’s think positive and act positive. 🙌🏻#PlayBold #IPL2020 #WeAreChallengers #Dream11IPL #RCBvSRH pic.twitter.com/VzhS8lusqd
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) October 31, 2020
10:48 PM, 31-Oct-2020
SRH के गेंदबाजों ने बनाया मैच
संदीप शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के प्रभावी प्रदर्शन से सनराइजर्स बैंगलोर को सात विकेट पर 120 रन के स्कोर पर रोका था। संदीप ने 20 जबकि जेसन होल्डर ने 27 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए। राशिद खान, शाहबाज नदीम और टी नटराजन ने एक-एक विकेट हासिल किया। नटराजन ने चार ओवर के अपने स्पैल में सिर्फ 11 रन दिए।
विज्ञापन
10:44 PM, 31-Oct-2020
छक्का मारकर होल्डर ने जिताया मैच
सनराइजर्स हैदराबाद ने 35 गेंद पहले पांच विकेट से शानदार जीत दर्ज की। टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला करते हुए SRH ने पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को महज 120 रन पर रोक दिया फिर 14.1 ओवर में मैच जीतकर अंकतालिका में चौथे नंबर पर पहुंच गई। अब अपने आखिरी मैच में मुंबई को हराते हुए SRH प्लेऑफ में जगह बना लेगी।
A 5-wicket win and two crucial points in the bag for @SunRisers 💪💪#Dream11IPL pic.twitter.com/rsuO6svtVx
— IndianPremierLeague (@IPL) October 31, 2020
10:42 PM, 31-Oct-2020
छह ओवर में सिर्फ छह रन चाहिए
14 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 115/5 जेसन होल्डर (20) और अब्दुल समद (0)10:40 PM, 31-Oct-2020
बड़ा ओवर और एक विकेट
नवदीप सैनी के ओवर में दो छक्के, एक चौका और एक विकेट आया। होल्डर के हाथ खोलने के बाद अभिषेक शर्मा ने भी छक्का मारा, लेकिन अपना विकेट भी फेंक बैठे। ओवर से 19 रन और एक विकेट।10:30 PM, 31-Oct-2020
होल्डर का छक्का
विकेट के साथ ओवर से 9 रन आए। 42 गेंदों में 25 रन चाहिए। 13 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 96/4 अभिषेक शर्मा (2) और जेसन होल्डर (9)
विज्ञापन
विज्ञापन
10:27 PM, 31-Oct-2020
केन विलियमसन आउट
इसुरु उडाना ने कप्तान कोहली को निराश नहीं किया। धीमी ऑफ कटर को ऊपर से मारने के चक्कर में शॉर्ट एकस्ट्रा कवर में विलियमसन धरे गए। 14 गेंद में 8 रन बनाकर आउट होने वाले कीवी कप्तान को विराट कोहली ने ही लपका।10:23 PM, 31-Oct-2020
48 गेंद में 34 रन चाहिए
वाशिंगटन सुंदर ने अपने तीसरे ओवर में पांच सिंगल दिए। 12 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 87/3 केन विलियमसन (8) और अभिषेक शर्मा (2)10:19 PM, 31-Oct-2020
चहल ने तीसरा विकेट लिया
ऋधिमान साहा चहल के चंगुल में फंसे। 11वें ओवर की आखिरी बॉल में बड़ा शॉट मारने के चक्कर में स्टंपिंग हुए। 32 गेंद में 39 रन की पारी का अंत। यहां जोखिम लेने का कोई सवाल ही नहीं था। 11 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 82/3 केन विलियमसन (5)10:13 PM, 31-Oct-2020
अब 10 ओवर में 47 रन चाहिए
10 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 74/2 ऋधिमान साहा (33) और केन विलियमसन (3)Halfway through the chase.#SRH - 74/2 (10)#RCBvSRH #OrangeArmy #KeepRising
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) October 31, 2020