फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Royal challengers Bangalore vs Kolkata knight riders live score match, ipl 2019 KKR vs rcb scorecard

'विराट सेना' के लिए आज 'करो या मरो' का मुकाबला, सामने कोलकाता भी तैयार

Fri, 19 Apr 2019 09:18 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 19 Apr 2019 09:18 AM IST
विज्ञापन
Royal challengers Bangalore vs Kolkata knight riders live score match, ipl 2019 KKR vs rcb scorecard
कोलकाता बनाम बैंगलोर

आठ में से सात मैच हारकर ‘अगर मगर’ के फेर में फंसी विराट कोहली की बैंगलरो को इंडियन टी-20 लीग में बने रहने के लिए आज हर हाल में कोलकाता को हराना होगा। कोलकाता लगातार तीन मैच हारकर अंकतालिका में दूसरे से छठे स्थान पर खिसक चुकी है लिहाजा बैंगलोर के पास जीतने का सुनहरा मौका है ।

विज्ञापन


कोलकाता के ट्रंपकार्ड आंद्रे रसेल को भी बाएं कंधे में चोट लगी है जिन्हें अभ्यास के दौरान बाउंसर लग गया था। चेन्नई के खिलाफ मैच से पहले भी वह पूरे फिट नहीं थे और टूर्नामेंट में पहली बार नाकाम रहे। इससे कोलकाता की उन पर अत्यधिक निर्भरता भी उजागर हो गई।
विज्ञापन


रसेल ने बैंगलोर के खिलाफ पिछले मैच में 13 गेंद में नाबाद 48 रन बनाए थे और कोलकाता ने 206 रन के लक्ष्य का पीछा करके जीत दर्ज की थी। यह देखना होगा कि रसेल समय पर फिट हो पाते हैं या नहीं। उनकी गैर मौजूदगी केकेआर को बहुत खलेगी जिसकी नजरें जीत की राह पर लौटने पर लगी होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लेआफ में पहुंचने के लिए कोलकाता को बाकी छह में से कम से कम चार मैच जीतने होंगे जिनमें से तीन उसे ईडन गार्डंस पर खेलने हैं। बैंगलोर के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और एबी डीविलियर्स ने अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन टीम एक ईकाई के रूप में अच्छा नहीं खेल सकी है। तेज गेंदबाजों ने निराश किया है। 

युवा नवदीप सैनी ने प्रभावी प्रदर्शन किया जबकि उमेश यादव फ्लाप रहे जिन्हें महज दो विकेट मिल सके। नाथन कोल्टर नाइल की चोट की वजह से दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन टीम में आए हैं जिससे तेज आक्रमण मजबूत होने की उम्मीद है।


कोलकाता की तेज गेंदबाजी भी औसत ही रही है जबकि बल्लेबाजों की ऐशगाह ईडन की पिच पर उसके स्पिनर भी खास कमाल नहीं कर सके हैं। 

सभी की नजरें कोलकाता के कप्तान दिनेश कार्तिक पर लगी होंगी जिन्हें युवा ऋषभ पंत पर तरजीह देकर विश्व कप टीम में शामिल किया गया। कार्तिक इस सत्र में 18.50 की औसत से रन बनाते हुए महज एक अर्धशतक लगा सके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed