{"_id":"606945b55a8a7e60ed7b3771","slug":"royal-challengers-bangalore-batsman-devdutt-padikkal-covid-19-positive-ahead-of-ipl-2021","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL में कोरोना का कोहराम: अब विराट का साथी संक्रमित, तीसरे पॉजिटिव क्रिकेटर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL में कोरोना का कोहराम: अब विराट का साथी संक्रमित, तीसरे पॉजिटिव क्रिकेटर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Sun, 04 Apr 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
देवदत्त पडीक्कल
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। रविवार को उनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई। पडीक्कल आईपीएल के तीसरे खिलाड़ी हैं जो कोविड-19 की चपेट में आए हैं। इसके बाद उन्हें टीम से अलग कर क्वारंटीन कर दिया गया है।
RCB Medical team is in touch with Devdutt ensuring his safety and well-being. He is feeling well and we can’t wait to have him join the squad for #IPL2021
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) April 4, 2021
2 of 6
देवदत्त पडीक्कल
- फोटो : social media
ऐसा माना जा रहा है कि कोरोना संक्रमित होने के बाद पडीक्कल कम से कम 2 मैचों में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए नहीं खेल पाएंगे। इससे पहले शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के अक्षर पटेल की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वहीं इससे पहले कोलकाता नाइट राडर्स के नितीश राणा भी कोरोना का शिकार हुए थे। लेकिन वह ठीक होकर लौट आए हैं और अपनी टीम के साथ प्रैक्टिस कर रहे हैं।
3 of 6
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
- फोटो : @IPL
इस समय दिल्ली आईपीएल की टीम मुंबई में जबकि आरसीबी की टीम चेन्नई में है। विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आगामी 9 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2021 का पहला मैच खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल
- फोटो : PTI
बीते साल आईपीएल 2020 में देवदत्त पडीक्कल ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए धमाकेदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 15 आईपीएल मैचों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 473 रन बनाए थे। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सत्र में वह आरसीबी की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे।
विज्ञापन
5 of 6
देवदत्त पडीक्कल
- फोटो : twitter
मौजूदा समय में भी पडीक्कल बेहतरीन फॉर्म में हैं। कर्नाटक की तरफ से खेलते हुए उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 6 मैचों में 218 रन बनाए। उसके बाद विजय हजारे ट्रॉफी में उनका प्रदर्शन लाजवाब रहा। इस वनडे टूर्नामेंट में पडीक्कल ने 7 मैचों में 737 रन बनाने में सफल रहे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।