फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Ronaldo vs Messi: Cristiano Ronaldo is the most influential player in the world, Lionel Messi is not even around him

Ronaldo vs Messi: क्रिस्टियानो रोनाल्डो विश्व के सबसे प्रभावशाली खिलाड़ी, लियोनल मेसी उनके आसपास भी नहीं

Sat, 25 Jun 2022 10:54 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 25 Jun 2022 10:54 PM IST
सार

37 वर्षीय रोनाल्डो को एक महीने में एक करोड़ 10 लाख बार तो मेसी को 45 लाख बार सर्च किया जा रहा है। मेसी सूची में पांचवें नंबर पर हैं। दूसरे नंबर पर अमेरिकी फुटबॉल के 28 वर्षींय खिलाड़ी रियान रेमसजिक हैं।

विज्ञापन

विस्तार

मैनचेस्टर यूनाइटेड के पुर्तगाली फॉरवर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो दुनिया के सबसे प्रभावशाली खिलाड़ी हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार रोनाल्डो के प्रतिद्वंद्वी फुटबॉलर 35 वर्षीय अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी उनके आसपास भी नहीं है। रोनाल्डो को इंटरनेट पर प्रतिमाह मेसी से 145 फीसदी अधिक सर्च किया जाता है।
विज्ञापन

37 वर्षीय रोनाल्डो को एक महीने में एक करोड़ 10 लाख बार तो मेसी को 45 लाख बार सर्च किया जा रहा है। मेसी सूची में पांचवें नंबर पर हैं। दूसरे नंबर पर अमेरिकी फुटबॉल के 28 वर्षींय खिलाड़ी रियान रेमसजिक हैं। उन्हें 61 लाख बार सर्च किया जाता है।

पेरिस सेंट जर्मेन क्लब की ओर से खेलने वाले ब्राजील के फुटबॉलर नेमार 58 लाख सर्च के साथ तीसरे नंबर हैं। चौथे नंबर पर एनबीए के महान बास्केटबाल खिलाड़ी लेब्रॉन जेम्स को हर माह 53 लाख बार सर्च किया जाता है। रिपोर्ट के अनुसार सात बार के अमेरिकी फुटबॉल सुपर बाउल विजेता टॉम ब्रेडी 43 लाख सर्च के साथ छठवें नंबर पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टॉप टेन सूची में में तीन फुटबॉलर और तीन अमेरिकी फुटबॉलर शामिल
हर माह सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले शीर्ष दस खिलाड़ियों की सूची में तीन फुटबॉल और तीन ही अमेरिकी फुटबॉल के खिलाड़ी शामिल हैं। इसमें दो फॉर्मूला वन ड्राइवरों ने जगह बनाई है। एक बास्केटबाल तो एक मिक्स मार्शल आर्ट का खिलाड़ी शामिल हैं।

फुटबॉलरों में रोनाल्डो, नेमार और मेसी तो अमेरिकी फुटबॉलरों में रियान रेमसजिक, टॉम ब्रेडी, आरोन रोजर्स के नाम हैं। फॉर्मूला-1 स्टार लुइस हेमिल्टन और मैक्स वेर्स्टापेन दुनिया में हर माह ज्यादा सर्च किए जाने वाले खिलाड़ियों की सूची में क्रमश: सातवें और आठवें नंबर पर हैं। इसके अलावा बास्केटबाल खिलाड़ी अमेरिका के लेब्रॉन जेम्स चौथे और आयरलैंड के मिक्स मार्शल आर्ट खिलाड़ कॉनोर मैकग्रेगर दसवें नंबर पर हैं।  

नंबर गेम
  • 145 फीसदी ज्यादा हर माह सर्च किए जाते हैं क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपने प्रतिद्वंद्वी लियोनेल मेसी से।
  • 61 लाख सर्च के साथ अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी रियान रेमसजिक दूसरे नंबर। 
विज्ञापन

हर माह सर्च किए जाने वाले खिलाड़ी
खिलाड़ी खेल देश सर्च
क्रिस्टियानो रोनाल्डो फुटबॉल पुर्तगाल 1.10 करोड़
रियान रेमसजिक अमेरिकी फुटबॉल अमेरिका 61 लाख
नेमार फुटबॉल ब्राजील 58 लाख
लेब्रॉन जेम्स बास्केटबॉल अमेरिका 53 लाख
लियोनेल मेसी फुटबॉल अर्जेंटीना 45 लाख
टॉम ब्रेडी अमेरिकी फुटबॉल अमेरिका 43 लाख
लुइस हेमिल्टन फॉर्मूला-1 ब्रिटेन 39 लाख
मैक्स वेर्स्टापेन फॉर्मूला-1 बेल्जियम 38 लाख
आरोन रोजर्स अमेरिकी फुटबॉल अमेरिका 37 लाख
कॉनोर मैकग्रेगर मिक्स मार्शल आर्ट आयरलैंड 31 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed