फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit Sharma, Virat Kohli and Cheteshwar Pujara record in WTC 2021-23 can yashaswi get a chance in Test Team

Team India: दो साल में चार शतक लगा पाए हैं रोहित, विराट और पुजारा; भारतीय टेस्ट टीम में बड़े बदलाव की जरूरत!

Tue, 13 Jun 2023 06:10 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 13 Jun 2023 06:10 PM IST
सार

चेतेश्वर पुजारा काउंटी क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन भारतीय टीम के लिए वह रन नहीं बना पा रहे हैं। ऐसे में उनकी जगह यशस्वी जायसवाल को भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया जा सकता है।
 

विज्ञापन
Rohit Sharma, Virat Kohli and Cheteshwar Pujara record in WTC 2021-23 can yashaswi get a chance in Test Team
भारतीय दिग्गजों का फ्लॉप शो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत की लगातार दूसरी हार ने शिवसुंदर दास की अगुवाई वाली चयन समिति की माथा-पच्ची को बढ़ा दिया है। टेस्ट चैंपियनशिप का अगला फाइनल दो साल बाद 2025 में खेला जाना है। 2023-25 की टेस्ट चैंपियनशिप को ध्यान में रखते हुए चयन समिति को अभी से कड़े फैसले लेने होंगे। खासतौर पर बिग थ्री कप्तान रोहित शर्मा (उम्र 36 साल), विराट कोहली (उम्र 34 साल) और चेतेश्वर पुजारा (उम्र 35 साल) की उम्र, फॉर्म, पिछला प्रदर्शन और उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए मंथन करने का वक्त आ गया है। टेस्ट चैंपियनशिप की फाइनल की हार का सबसे बड़ा असर पुजारा और उमेश यादव पर पड़ने जा रहा है। विशुद्ध टेस्ट बल्लेबाज पुजारा 2021-23 की टेस्ट चैंपियनशिप के चक्र में 17 टेस्ट में 32 की औसत से सिर्फ 932 रन बना पाए, जिसमें एक शतक शामिल रहा।
विज्ञापन


इंग्लैंड में खेलने के बावजूद नहीं चले पुजारा
ओवल में खेलने वाली भारतीय टीम में पुजारा एकमात्र ऐसे बल्लेबाज थे, जिन्हें फाइनल में तैयारी का पूरा मौका मिला। वह ससेक्स के लिए काउंटी क्रिकेट खेले और जमकर रन भी बनाए, लेकिन फाइनल में वह नहीं चले। चयनकर्ता नंबर तीन के महत्वपूर्ण स्थान पर पुजारा पर लगातार भरोसा करते आए हैं, लेकिन सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2021 में उनकी 77 रन की पारी और चट्टोग्राम में बांग्लादेश के खिलाफ बनाए गए 90 और 102 रन के अलावा उनके बल्ले ने निराश ही किया।
विज्ञापन

Rohit Sharma, Virat Kohli and Cheteshwar Pujara record in WTC 2021-23 can yashaswi get a chance in Test Team
यशस्वी जायसवाल - फोटो : सोशल मीडिया
रणजी, ईरानी, दलीप ट्रॉफी दोहरे शतक लगाए हैं यशस्वी ने
जुलाई में भारत को वेस्टइंडीज में उसके खिलाफ दो टेस्ट खेलने हैं। देखने वाली बात यह होगी कि इस सीरीज के लिए 35 साल के पुजारा को मौका दिया जाता है या फिर रणजी, ईरानी और दलीप ट्रॉफी में दोहरा शतक लगाने वाले यशस्वी जायसवाल जैसे युवा को आजमाया जाता है। पुजारा को अगर इस सीरीज में मौका मिला और उन्होंने वहां रन बनाए तो उन्हें दिसंबर, 2023 में होने वाली अगली सीरीज में भी मौका मिलेगा। ऐसे में नंबर तीन की जगह पर किसी युवा को मौका देने में देर भी हो सकती है। पूर्व चयनकर्ता देबांग गांधी तो यशस्वी की वकालत करते हुए कहते हैं कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मौका देने का वक्त आ गया है। उनका संयम जबरदस्त रहा है। उनको अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहन देने का यह सही समय है।

उमेश का विकल्प भी आजमाने का समय
उमेश यादव भी 35 साल के हो चुके हैं। घर में तो उनका प्रदर्शन फिर भी ठीक रहा है, लेकिन विदेशी धरती पर वह प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं। एक पूर्व चयनकर्ता का कहना है कि उमेश अपने कॅरिअर के अंतिम दौर में हैं, लेकिन उनके विकल्प मौजूद नहीं हैं। इंडिया ए कार्यक्रम के तहत हमारे पास एक समय हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, मयंक अग्रवाल जैसे विकल्प मौजूद रहते थे, लेकिन वर्तमान में ऐसा नहीं है। बंगाल के मुकेश कुमार जरूर विकल्प दिख रहे हैं, लेकिन उनके पास तेजी नहीं है। ऑस्ट्रेलिया को उसी की धरती पर हराने वाली टीम इंडिया के सदस्य रहे टी नटराजन पर बाद में विश्वास नहीं दिखाया गया। अब उन्हें घरेलू स्तर पर एकबार फिर अपने को साबित करना होगा।

Rohit Sharma, Virat Kohli and Cheteshwar Pujara record in WTC 2021-23 can yashaswi get a chance in Test Team
रोहित शर्मा आउट हुए - फोटो : ICC
रोहित की फिटनेस और उम्र आ रही आड़े
बड़ा सवाल यह है कि टेस्ट चैंपियनशिप के अगले दो साल के चक्र में रोहित शर्मा फिट बैठेंगे या नहीं। 2025 में वह 38 साल के होंगे। उनकी फॉर्म और फिटनेस को देखते हुए। अगले दो साल तक खेलना काफी चुनौतीपूर्ण होगा। फिर यह भी ध्यान रखना होगा कि अगले वर्ष की शुरुआत में भारत को अपनी धरती पर इंग्लैंड से खेलना है। फिर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का भी दौरा करना है। ये तीनों सीरीज बेहद चुनौतीपूर्ण होंगी। रोहित ने 2021-23 के टेस्ट चक्र में 11 टेस्ट में 42.11 की औसत से 758 रन बनाए हैं। हालांकि विदेशी धरती पर उनका औसत घर के 36.88 के मुुकाबले 52.57 रहा है। नंबर चार पर खेलने वाले विराट कोहली का प्रदर्शन भी खास नहीं रहा। उन्होंने 2021-23 के टेस्ट चक्र में 17 टेस्ट में 32.13 की औसत से 932 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद में पाटा विकेट पर 186 रन की पारी खेली।

श्रेयस, राहुल पुर्नवास में
चयनकर्ताओं के पास केएल राहुल और श्रेयस अय्यर का विकल्प है, लेकिन दोनों ही बल्लेबाज सर्जरी कराने के बाद पुर्नवास के दौर से गुजर रहे हैं। राहुल भी बीते दिनों फॉर्म में नहीं रहे हैं। उन्हें आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा है। श्रेयस ने टेस्ट में रन जरूर बनाए, लेकिन वह पुजारा, कोहली की जगह लेने के दावेदार कभी नहीं दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed