फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit Sharma Surpasses Rahul Dravid in the tally of most runs in ODIs by an Indian batter records and stats

IND vs ENG: वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बने रोहित शर्मा, राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ा

Sun, 09 Feb 2025 07:12 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कटक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कटक Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 09 Feb 2025 07:12 PM IST
सार

इस मैच से पहले रोहित को द्रविड़ को पीछे छोड़ने के लिए 22 रनों की जरूरत थी और वह पांचवें ओवर में साकिब महमूद की गेंद पर छक्का लगाकर इस उपलब्धि पर पहुंचे। रोहित अब इस सूची में चौथे स्थान पर हैं और उनसे आगे सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और सौरव गांगुली हैं। 

विज्ञापन
Rohit Sharma Surpasses Rahul Dravid in the tally of most runs in ODIs by an Indian batter records and stats
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने इस मामले में पूर्व कप्तान और पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ा। रोहित लंबे समय बाद लय में नजर आए और उन्होंने 30 गेंदों पर करियर का 58वां अर्धशतक जड़ दिया। रोहित अपनी दमदार पारी की मदद से द्रविड़ को पीछे छोड़ने में सफल रहे। 
विज्ञापन

इस मैच से पहले रोहित को द्रविड़ को पीछे छोड़ने के लिए 22 रनों की जरूरत थी और वह पांचवें ओवर में साकिब महमूद की गेंद पर छक्का लगाकर इस उपलब्धि पर पहुंचे। रोहित अब इस सूची में चौथे स्थान पर हैं और उनसे आगे सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और सौरव गांगुली हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ी  रन
सचिन तेंदुलकर 18426
विराट कोहली 13906
सौरव गांगुली 11363
रोहित शर्मा 10894
राहुल द्रविड़ 10889
विज्ञापन

रोहित की तेज पारी
रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ 30 गेंदों पर अर्धशतक लगाया जो उनका वनडे में चौथा सबसे तेज पचासा है। रोहित ने 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ 27 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा था, जो उनका इस प्रारूप में सबसे तेज पचासा था। वहीं, उन्होंने पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ 29 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था। वहीं, 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ 30 गेंदों पर पचासा जड़ा था। 

रोहित ने गेल को पीछे छोड़ा 
रोहित ने वनडे में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल को पीछे छोड़ा दिया है। रोहित ने जैसे ही पारी का अपना दूसरा छक्के लगाया, वह गेल से आगे निकल गए। रोहित वनडे में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे आगे सिर्फ शाहिद अफरीदी हैं जिन्होंने इस प्रारूप में 351 रन छक्के लगाए हैं। गेल ने अपने करियर में 331 वनडे छक्के लगाए, जबकि रोहित अब तक 335 छक्के लगा चुके हैं।

खराब फॉर्म से गुजर रहे थे रोहित
रोहित पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म में चल रहे थे। रोहित पहले वनडे में केवल दो रन बना पाए थे और मुंबई के इस बल्लेबाज ने पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में 64 रन बनाने के बाद किसी भी प्रारूप में अर्धशतक नहीं लगाया था। कटक के रोहित अलग ही फॉर्म में नजर आए और उन्होंने रन बनाने का सूखा समाप्त किया। रोहित इससे पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर प्रभावित नहीं कर सके थे। रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले रणजी ट्रॉफी में खेलने का फैसला किया था, लेकिन वहां भी वह फ्लॉप ही रहे थे। हालांकि, चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारतीय कप्तान रंग में नजर आ गए जिसका प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed