टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने सफलतापूर्वक यो-यो टेस्ट पास कर लिया है। बेंगलुरु के एनसीए में बुधवार यो-यो फिटनेस टेस्ट पास करते ही उनका इंग्लैंड दौरे के लिए टिकट पक्का हो गया है। बता दें कि रोहित शर्मा का टेस्ट 15 जून को होना था लेकिन रूस में होने की वजह से वह साथी खिलाड़ियों संग यह टेस्ट नहीं दे पाए थे।
{"_id":"5b2a34474f1c1bf36e8b8e45","slug":"rohit-sharma-successfully-cleared-yo-yo-fitnes-test-at-nca","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रोहित शर्मा यो-यो फिटनेस टेस्ट में हुए पास, पक्का हुआ इंग्लैंड दौरे का टिकट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रोहित शर्मा यो-यो फिटनेस टेस्ट में हुए पास, पक्का हुआ इंग्लैंड दौरे का टिकट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 20 Jun 2018 09:34 PM IST
विज्ञापन
rohit sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहित ने यो-यो टेस्ट पास होने की जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'यो-यो टेस्ट क्लियर अब जल्द ही आयरलैंड में मिलते हैं।' शमी, सैमसन और रायुडू के इस टेस्ट में फेल होने के बाद रोहित शर्मा के यो-यो फिटनेस टेस्ट पर फैंस नजर बनाए हुए थे।
Yo-Yo ✔️ See you shortly Ireland
A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45) on
आपको बता दें कि रोहित शर्मा के स्टैंडबाय के तौर पर अजिंक्य रहाणे को रखा गया था, लेकिन अब रोहित के यो-यो टेस्ट में पास हो जाने की वजह से इन तमाम अटकलों पर विराम लग गया है। बता दें कि रोहित को यह टेस्ट पास करने के लिए 16.1 अंक चाहिए थे जो उन्होंने बड़ी आसानी से हासिल कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : twitter
बीसीसीआई से जुड़े सूत्रों ने बताया कि रोहित टीम के इंग्लैंड पहुंचने पर इस फिटनेस टेस्ट को देना चाहते थे, लेकिन बीसीसीआई ने उन्हें साफ कर दिया कि इस टेस्ट का भारत में अनिवार्य है।
विज्ञापन
रोहित शर्मा से पहले कप्तान विराट कोहली ने भी यह टेस्ट सबसे ज्यादा मार्जिन से पास किया था। कोहली के अलावा सुरेश रैना ने भी सभी को चौंकाते हुए यह टेस्ट क्लियर किया। बता दें कि यो-यो टेस्ट में फेल होने वाले खिलाड़ियों में शमी, सैमसन और रायुडू हैं। इनसे पहले युवराज सिंह और वॉशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ी भी इस टेस्ट में फेल हो चुके हैं।