'हिटमैन' ने अपनी पत्नी ऋतिका को स्पेशल अंदाज में किया बर्थ-डे विश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के मौजूदा कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी ऋतिका सजदेह का आज जन्मदिन है। ऋतिका का जन्म 21 दिसंबर 1987 को हुआ था। इस मौके पर रोहित शर्मा ने अपनी पत्नी को कुछ इस तरह से बर्थडे विश किया।
रोहित ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'मैं हमेशा चाहता हूं कि तुम ऐसे ही खुश रहो, जैसा कि इस तस्वीर में दिख रही हो। जन्मदिन मुबारक हो ऋतिका सजदेह।'
खबर लिखे जाने तक इस पोस्ट को 3 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं, जबकि डेढ़ हजार से ज्यादा लोग कमेन्ट्स कर चुके हैं। मालूम हो कि इससे पहले भी रोहित शर्मा ने शादी की सालगिरह पर मोहाली वन-डे में 208* रनों की तूफानी पारी खेली थी। उस वक्त रोहित ने वन-डे में तीसरा दोहरा शतक पूरा करते ही अपनी पत्नी रीतिका को फ्लाइंग किस दिया था। रोहित के दोहरा शतक जड़ने के बाद ऋतिका भावुक हो गईं और उस दौरान उनके आंसू छलक गए थे।
पढ़ेंः- रोहित शर्मा बोले- इस बल्लेबाज को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कराना टीम इंडिया के लिए बेहतर होगा
गौरतलब है कि रोहित शर्मा ने 13 दिसंबर 2015 को शादी की थी, दोनों की सगाई अप्रैल 2015 में हुई थी। शादी से पहले ऋतिका और रोहित दोनों एक दूसरे को लगभग 6 साल पहले से जानते थे। ऋतिका स्पोर्ट्स और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में मैनेजर रह चुकी हैं, तभी से दोनों अच्छे दोस्त थे।
बता दें कि बुधवार को कटक में श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 मैच में मिली जीत टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा के लिए बेहद खास रही। मैच जीतने के कुछे ही घंटे बाद ऋतिका सजदेह के बर्थ-डे ने उनकी खुशी दोगुनी कर दी।
A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45) on