फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit Sharma set to become Team India's new t20 and Oneday captain; decision will be taken in selection committee and BCCI meeting soon

टीम इंडिया का नया कप्तान: रोहित को जल्द सौंपी जा सकती है टी-20 और वनडे की कमान, चयन समिति की बैठक में होगा फैसला

Tue, 02 Nov 2021 05:37 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 02 Nov 2021 05:37 PM IST
सार

विराट कोहली टेस्ट टीम के कप्तान बने रहेंगे। बोर्ड अधिकारी ने बताया कि विराट पहले ही टी-20 विश्व कप के बाद टी-20 की कप्तानी छोड़ने का एलान कर चुके हैं।

विज्ञापन
Rohit Sharma set to become Team India's new t20 and Oneday captain; decision will be taken in selection committee and BCCI meeting soon
रोहित शर्मा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी-20 विश्व कप के बाद टीम इंडिया में बड़े बदलाव हो सकते हैं। जानकारी के मुताबिक विराट कोहली टी-20 के साथ-साथ वनडे की कप्तानी से भी इस्तीफा दे सकते हैं। मौजूदा उपकप्तान रोहित शर्मा को टी-20 के साथ-साथ वनडे की कप्तानी भी सौंपी जा सकती है। इसको लेकर जल्द ही चयन समिति की बैठक होने वाली है। स्पोर्ट्स वेबसाइट इनसाइड स्पोर्ट्स ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सूत्रों के हवाले से बताया कि रोहित के नाम पर मुहर लगना तय है। 
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, विराट कोहली टेस्ट टीम के कप्तान बने रहेंगे। बोर्ड अधिकारी ने बताया कि विराट पहले ही टी-20 विश्व कप के बाद टी-20 की कप्तानी छोड़ने का एलान कर चुके हैं। उन्होंने वर्क लोड का हवाला देते हुए अपना इस्तीफा भेजा था। हालांकि, एक बल्लेबाज के रूप में विराट टी-20 क्रिकेट खेलते रहेंगे।
विज्ञापन


विश्व कप के बाद न्यूजीलैंड टीम भारत आएगी
टी-20 विश्व कप के बाद भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ एक अहम सीरीज खेलेगी। दोनों टीमों के बीच तीन टी-20 और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। हालांकि, इस सीरीज में रोहित और विराट समेत कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है। साथ ही केएल राहुल को टी-20 सीरीज के लिए कप्तानी सौंपी जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी-20 17 नवंबर को जयपुर, दूसरा टी-20 19 नवंबर को रांची और तीसरा टी-20 21 नवंबर को कोलकाता में खेला जाएगा। इसके बाद 25 से 29 नवंबर तक कानपुर में पहला टेस्ट और और तीन से सात दिसंबर के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा।

अगले साल ऑस्ट्रेलिया में टी-20 विश्व कप होना है। इसके बाद 2023 में भारत में वनडे विश्व कप खेला जाना है। बोर्ड अभी से ही इसकी तैयारियों में जुट जाएगा। हेड कोच के तौर पर राहुल द्रविड़ के नाम पर मुहर लगना तय है। ऐसे में अगले विश्व कप से पहले द्रविड़ की देखरेख में रोहित को अपनी टीम तैयार करने का पूरा मौका भी मिलेगा। 2017 के बाद पहली बार टीम इंडिया में दो कप्तान होंगे। इससे पहले 2014 से 2017 तक भारतीय टीम में दो कप्तान थे। महेंद्र सिंह धोनी टी-20 और वनडे और विराट कोहली टेस्ट के कप्तान थे।


बतौर कप्तान रोहित का शानदार रिकॉर्ड
बतौर कप्तान रोहित का रिकॉर्ड शानदार है। उन्होंने 19 टी-20 में भारत की कप्तानी की है और 15 मैच जीते हैं। वहीं आईपीएल में वह अपनी टीम मुंबई इंडियंस को पांच बार खिताब जिता चुके हैं। बतौर कप्तान रोहित की बल्लेबाजी भी शानदार रही है। उन्होंने 41.88 के औसत से 712 रन बनाए हैं। इसमें दो शतक और पांच अर्धशतक शामिल है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed