फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   rohit sharma sends ball outside the stadium off kane richardson delivery

Video: 'हिटमैन' रोहित ने जड़ा ऐसा छक्का, कैमरा भी नहीं ढूंढ पाया गेंद

Sun, 24 Sep 2017 11:55 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Sun, 24 Sep 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
rohit sharma sends ball outside the stadium off kane richardson delivery
रोहित शर्मा - फोटो : twitter

रोहित शर्मा ने इंदौर के होलकर स्टेडियम में रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 71 रन की तेजतर्रार पारी खेली, जिसकी मदद से टीम इंडिया ने तीसरा वन-डे 5 विकेट से जीतकर पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजय बढ़त बनाई। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट पर 293 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने 13 गेंदे शेष रहते 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

विज्ञापन


294 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के ओपनर रोहित शर्मा शुरुआत से ही अच्छी लय में नजर आए। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर कुटाई करना शुरू की। रोहित के फुटवर्क को देखते हुए पिच उनके अनुकूल नजर आ रही थी। इंदौर का स्टेडियम भी उम्मीद के मुताबिक छोटा है और रोहित को इस पर बल्लेबाजी करना रास आ रहा था। 30 वर्षीय रोहित ने जब पारी में पहला छक्का स्क्वायर लेग के ऊपर से जड़ा, तभी से फैंस की उम्मीदें बढ़ चुकी थी कि वो आज कमाल करेंगे और बड़ी पारी खेलेंगे। रोहित अपने फैंस की उम्मीदों पर खरे भी उतरे और चार गगनभेदी छक्के जमाए।
विज्ञापन


रोहित बड़े-बड़े शॉट जमा रहे थे छक्के जमा रहे थे और इसी बीच उन्होंने एक ऐसा छक्का जड़ा कि गेंद स्टेडियम के पार जा गिरी। कैमरामैन इसे कैद भी नहीं कर सका। दरअसल, केन रिचर्डसन की गेंद पर रोहित ने स्क्वायर लेग बाउंड्री के ऊपर से 103 मीटर का छक्का जमाया था। यह वाकया 9वें का है, जब तीसरी गेंद को रोहित ने ग्राउंड के पार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन





केन रिचर्डसन ने लेग स्टंप लाइन पर शॉर्ट लेंथ की गेंद डाली। रोहित थोड़ा सा आगे बढ़े और पुल शॉट खेल दिया। गेंद से उनके बल्ले का बहुत अच्छा संपर्क हुआ और देखते ही देखते गेंद स्टेडियम की छत के ऊपर से बाहर चली गई। रोहित के इस छक्के पर इंदौर के दर्शक झूम उठे। उन्हें तो अपने पसंदीदा क्रिकेटरों में से एक रोहित का आक्रामक रूप इतने अच्छे से देखने को मिल रहा था।


ये भी पढ़ें: 'हिटमैन' रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

रोहित ने मैच में सिर्फ 62 गेंदों में 6 चौको और 4 छक्को की मदद से 71 रन की पारी खेली। उन्होंने अपने वन-डे करियर का सबसे तेज अर्धशतक भी जमाया। रोहित ने सिर्फ 42 गेंदों में अपना पचासा पूरा किया था। इससे पहले उन्होंने पिछले महीने श्रीलंका के खिलाफ पल्लेकल स्टेडियम में 43 गेंदों में फिफ्टी जमाई थी।

टीम इंडिया ने मौजूदा सीरीज में 3-0 की बढ़त बनाते हुए सीरीज अपने नाम कर ली है। चौथा मैच गुरुवार को बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed