जानिए, रोहित शर्मा ने आखिर क्यों कहा सचिन को थैंक्स?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल में पहला मौका है जब रोहित शर्मा को मुम्बई इंडियंस टीम की कमान मिली है। पिछले सीजन में वह सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में खेल रहे थे। इस बार सचिन टीम में मेंटर की भूमिका में है।
सचिन तेंदुलकर मुम्बई इंडियंस के मेंटर हैं जबकि ऑस्ट्रेलिया को अपनी कप्तानी में दो बार वर्ल्ड कप दिला चुके रिकी पोंटिंग टीम में कोच की भूमिका में है।
कोलकाता के ईडन गार्डन में आईपीएल का पहला आज खेला जाएगा। इस मैच में पिछली चैंपियन टीम कोलकाता नाइट रायडर्स की टीम मुम्बई इंडियंस के खिलाफ उतरेगी।
सचिन ने रोहित को दिए कुछ टिप्स
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने पहला मैच शुरू होने से पहले मुम्बई इंडियंस के कप्तान रोहित को कुछ टिप्स दिए। इस दौरान कोच रिकी पोंटिंग भी मौजूद थे।
अभ्यास के बाद रोहित ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि सचिन की मौजूदगी टीम में काफी अहम और कारगार साबित होगी। उनका अनुभव टीम के लिए काफी काम आएगा।