फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit Sharma sacrificed himself for Team India, Virat Kohli is like my son, why Chetan Sharma say this?

Team India: रोहित ने टीम इंडिया के लिए खुद को कुर्बान किया, विराट मेरे बेटे जैसे', चेतन शर्मा ने क्यों कहा ऐसा

Wed, 31 Jan 2024 09:32 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 31 Jan 2024 09:32 PM IST
सार

चेतन शर्मा ने साथ ही विराट कोहली को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। विराट इस समय निजी कारणों से भारतीय टीम से दूर हैं और उनकी वापसी पर कोई अपडेट नहीं है। इस अनुभवी खिलाड़ी ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट से हटने का फैसला किया था।

विज्ञापन
Rohit Sharma sacrificed himself for Team India, Virat Kohli is like my son, why Chetan Sharma say this?
विराट कोहली, चेतन शर्मा और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने रोहित शर्मा की तारीफ की है। वह पिछले साल हुए विश्व कप 2023 में रोहित के आक्रामक क्रिकेट से प्रभावित दिखे। मेन इन ब्लू सेमीफाइनल तक हारी नहीं थी, लेकिन 19 नवंबर को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

हिटमैन को लेकर क्या बोले चेतन

चेतन ने रोहित की तारीफ करते हुए कहा- हिटमैन उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने टीम के लिए बलिदान दिया। उन्होंने सामने से नेतृत्व किया और एक बार जब आपके सलामी बल्लेबाज 10 ओवरों में 80 रन बना लेते हैं तो बाकी बल्लेबाज कुल 300 रन बना सकते हैं। रोहित ने 2022 टी20 विश्व कप में भी गेंदबाजों की धुनाई की थी, लेकिन पिचों और कुछ अन्य कारणों से उनकी योजना सफल नहीं हुई, लेकिन वह वनडे विश्व कप में अपने खेल के शीर्ष पर थे। भारत ने इस प्रतियोगिता में विरोधियों को करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व कप फाइनल में हार के बाद टूटा था हिटमैन का दिल

Rohit Sharma sacrificed himself for Team India, Virat Kohli is like my son, why Chetan Sharma say this?
रोहित और विराट - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित ने एक शतक की मदद से टूर्नामेंट में 500 से ज्यादा रन बनाए। पैट कमिंस की अगुवाई वाली टीम के खिलाफ हार के बाद उनका दिल टूट गया था और उन्होंने इससे उबरने और क्रिकेट में वापसी के लिए काफी समय लिया था। फिलहाल वह इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ हैदराबाद टेस्ट हारने के बाद रोहित को भारी आलोचना का सामना करना पड़ा है। इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी माइकल वॉन ने कहा कि रोहित शर्मा की वजह से भारत हारा और अगर विराट कोहली होते तो टीम इंडिया कभी नहीं हारती।
विज्ञापन

चेतन ने विराट को लेकर क्या कहा?

चेतन शर्मा ने साथ ही विराट कोहली को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। विराट इस समय निजी कारणों से भारतीय टीम से दूर हैं और उनकी वापसी पर कोई अपडेट नहीं है। इस अनुभवी खिलाड़ी ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट से हटने का फैसला किया था। पुरुष टीम के मुख्य चयनकर्ता के तौर पर काम कर चुके चेतन शर्मा ने विराट के साथ अपने मनमुटाव पर खुलकर बात की। चेतन ने एक प्रमुख चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में दावा किया था कि चयनकर्ता कोहली को पसंद नहीं करते। यह वीडियो वायरल हो गया था और शर्मा को अपना पद छोड़ना पड़ा था।

चेतन ने लिया यू टर्न

Rohit Sharma sacrificed himself for Team India, Virat Kohli is like my son, why Chetan Sharma say this?
विराट कोहल और चेतन शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, चेतन ने अपने पहले वाले बयान से यू-टर्न ले लिया है। एक इंटरव्यू में दिग्गज पेसर ने कहा कि विराट उनके बेटे की तरह हैं। उन्होंने कहा, 'विराट कोहली मेरे बेटे की तरह हैं और मैं उनके खिलाफ बुरी बातें क्यों कहूंगा? मैं हमेशा उनकी भलाई के लिए प्रार्थना करता हूं। मुझे उम्मीद है कि वह वापसी करेगा और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक तक पहुंचने का रिकॉर्ड बनाएगा। विराट भारतीय क्रिकेट के आइकन हैं। मैं उनकी वापसी का इंतजार कर रहा हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed