फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit Sharma revealed that the Indian team wanted to take revenge on Australia during the T20 World Cup 2024

Rohit Sharma: 'ऑस्ट्रेलिया से बदला लेना चाहता था भारत', रोहित शर्मा ने टी20 विश्व कप को लेकर सुनाया किस्सा

Thu, 26 Jun 2025 01:52 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 26 Jun 2025 01:52 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में हराया था, जबकि भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2024 में ऑस्ट्रेलिया को हराकर उसका अभियान समाप्त कर दिया था। 

विज्ञापन
Rohit Sharma revealed that the Indian team wanted to take revenge on Australia during the T20 World Cup 2024
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : ANI
loader

विस्तार

भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने खुलासा करते हुए कहा है कि भारत टी20 विश्व कप 2024 के दौरान ऑस्ट्रेलियाई टीम से बदला लेना चाहती थी। भारत को 2023 में वनडे विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार मिली थी और उसका खिताब जीतने का सपना टूट गया था। भारतीय टीम टूर्नामेंट में अजेय चल रही थी, लेकिन 19 नवंबर 2023 को हुए फाइनल में उसे ऑस्ट्रेलिया ने हराकर विजयी क्रम तोड़ दिया था। 
विज्ञापन

भारत को हराकर छठी बार जीता था वनडे विश्व कप का खिताब 
ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल मैच छह विकेट से जीतकर छठी बार वनडे विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। भारतीय खिलाड़ी और प्रशंसक ये हार नहीं पचा पा रहे थे और भारत को पिछले साल टी20 विश्व कप के दौरान ऑस्ट्रेलिया से हार का बदला चुकता करने का मौका मिला। भारत का सामना सुपर आठ मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से हुआ। ऑस्ट्रेलिया को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए भारत के खिलाफ जीतना जरूरी था क्योंकि उसे अफगानिस्तान के खिलाफ उलटफेर का शिकार होना पड़ा था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत ने टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया को दी थी मात 
भारत के खिलाफ मैच गंवाने से भारत और अफगानिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहे थे। रोहित ने उस मैच में शानदार बल्लेबाजी की थी और 92 रन बनाए थे। उन्होंने खुलासा करते हुए बताया कि मैच से पहले ड्रेसिंग रूम में क्या बातें चल रही थी। रोहित ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया ने 19 नवंबर को हमें झटका दिया था और हमारे खिलाड़ी उन्हें तोहफा देना चाहते थे। 
विज्ञापन

रोहित ने कहा कि खिलाड़ी जानते थे कि अगर वे ऑस्ट्रेलिया को हरा देंगे तो कंगारू टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। रोहित ने एक स्पोर्ट्स चैनल से कहा, ऑस्ट्रेलिया ने 19 नवंबर को वनडे विश्व कप फाइनल में हमारा और पूरे देश का खेल खराब कर दिया था, इसलिए हमें भी उन्हें तोहफा देना चाहिए। ड्रेसिंग रूम में इस तरह की बातें हो रही थी। हमारे दिमाग में यह बात थी कि अगर हम यह मैच जीत गए तो ऑस्ट्रेलिया इस टी20 विश्व कप से बाहर हो जाएगा।

भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था और फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताब अपने नाम करने में सफल रही थी। इस खिताबी जीत के बाद रोहित और विराट कोहली ने टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed