T20 WC: BCCI सचिव ने विश्व कप के लिए कप्तान का किया एलान तो रोहित ने दी यह प्रतिक्रिया, जडेजा-अक्षर मुस्कुराए
शाह ने यह भाषण सुनील गावस्कर, अनिल कुंबले, आईपीएल के चेयरमैन अरुण सिंह धूमल की मौजूदगी में दिया। इस समारोह के दौरान मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और कोच राहुल द्रविड़ भी मौजूद थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
VIDEO | Here’s what Asian Cricket Council president and BCCI secretary Jay Shah (@JayShah) said while addressing an event in Rajkot.
— Press Trust of India (@PTI_News) February 14, 2024
“In 2023 (final) at Ahmedabad, even though we did not win the World Cup after 10 straight wins, we won hearts. I want to promise you that in 2024… pic.twitter.com/GcEJjSdiLs
शाह ने यह भाषण सुनील गावस्कर, अनिल कुंबले, आईपीएल के चेयरमैन अरुण सिंह धूमल की मौजूदगी में दिया। इस समारोह के दौरान मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और कोच राहुल द्रविड़ भी मौजूद थे। हार्दिक पंड्या भारतीय टी20 टीम के पूर्ण कालिक कप्तान थे, लेकिन वनडे विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली के टी20 विश्व कप में खेलने की बातों को जन्म दे दिया। इसके बाद रोहित और विराट का अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम में चयन भी हुआ।
The happiness on Rohit Sharma's face and reaction of Jadeja and Axar when Jay Shah said 'India will lift the T20 World Cup under Rohit'. pic.twitter.com/giH778LA9J
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) February 14, 2024
जय शाह ने कहा कि रोहित पहले भी सभी प्रारूपों में कप्तान थे। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 में वापसी भी की। इसका मतलब यही हुआ कि हम उन्हीं के साथ आगे बढ़ेंगे। शाह ने कहा कि अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 में 22 रन पर चार विकेट गिरने के बाद जिस तरह रोहित ने टीम को 212/4 पर पहुंचाया। इसके बाद हम इस बारे में ज्यादा सवाल नहीं कर सकते हैं।