फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit Sharma Press Conference Highlights Key Points India vs Bangladesh Test Series 2024 News in Hindi

Rohit Sharma: टेस्ट सीरीज से पहले रोहित शर्मा ने ली बांग्लादेश की चुटकी, कहा- उन्हें मजे लेने दो, हम देख लेंगे

Tue, 17 Sep 2024 03:43 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 17 Sep 2024 03:43 PM IST
सार

पहला मुकाबला गुरुवार को चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले हिटमैन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उनसे बांग्लादेश की पाकिस्तान पर जीत को लेकर सवाल किया गया।

विज्ञापन
Rohit Sharma Press Conference Highlights Key Points India vs Bangladesh Test Series 2024 News in Hindi
रोहित शर्मा - फोटो : twitter

विस्तार

भारत और बांग्लादेश के बीच 19 सितंबर से शुरू होने जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले मंगलवार को कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने बांग्लादेश की हालिया जीत पर भी चुटकी ली। रोहित ने कहा कि बांग्लादेश की टीम को मजे लेने दो, उनको देख लेंगे। 
विज्ञापन


पहला मुकाबला गुरुवार को चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले हिटमैन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उनसे बांग्लादेश की पाकिस्तान पर जीत को लेकर सवाल किया गया। इसके जवाब में भारतीय कप्तान ने कहा- सभी टीमों को इंडिया को हराने में मजा आता है। उन्हें मजा लेने दो। जब इंग्लैंड आया तो उन्होंने भी प्रेस में बहुत कुछ कहा, लेकिन हम उस पर ध्यान नहीं देते हैं। हम अच्छा क्रिकेट खेलने पर ध्यान देते हैं। 
विज्ञापन

लंबे ब्रेक के बाद वापसी से खेल पर पड़ेगा असर?
भारतीय टीम ने मार्च 2024 में आखिरी टेस्ट मुकाबला इंग्लैंड खिलाफ खेला था। अब टीम एक लंबे ब्रेक के बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रही है। मुकाबले से पहले जब भारतीय कप्तान से पूछा गया कि ब्रेक का खेल पर असर पड़ेगा या नहीं? इस पर हिटमैन ने बताया कि इसका ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा- ऐसा पहले भी हुआ है। हम इस परिस्थिति में आसानी से ढल जाएंगे, चेन्नई में इसी वजह से एक छोटा कैंप लगाया गया। जो खिलाड़ी लंबे अरसे से नहीं खेले हैं, वह दलीप ट्रॉफी खेलकर यहां पहुंचे। 

केएल राहुल पर क्या बोले रोहित शर्मा?
इस दौरान रोहित शर्मा ने विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल की वापसी पर भी बात की। उन्हें आखिरी बार इंग्लैंड के खिलाफ हैदराबाद टेस्ट में खेलते देखा गया था। पहले मुकाबले में चोट के बाद वह बाहर हो गए थे। टेस्ट क्रिकेट में स्टार खिलाड़ी राहुल के संघर्ष के बारे में बात करते हुए रोहित ने बताया कि कैसे हर किसी को अपने करियर में उतार-चढ़ाव से गुजरना पड़ता है। 

रोहित ने कहा- हम चाहते थे कि वह हर गेम खेले, जब से रोहित ने कप्तानी संभाली। वापसी के बाद केएल राहुल अच्छा खेले हैं। हैदराबाद में अच्छा खेले, इसके बाद वह चोटिल हो गए। केएल राहुल को हमने जो मैसेज किया है, वह उस हिसाब से खेले हैं; मुझे उम्मीद है कि वह वैसे खेलेंगे, जहां से उन्होंने हैदराबाद का टेस्ट मैच छोड़ा था। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी केएल राहुल ने शतक जड़ा था। सवाल की पिछली सीरीज शानदार रही और जुरेल और सरफराज ने भी इंगलैंड के खिलाफ सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। केएल राहुल के पास टेस्ट क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता है, मुझे कोई कारण नहीं दिखता कि वह इस प्रारूप में सफल नहीं हो सकते। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed