फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit Sharma out from Test Series due to injury, Gautam Gambhir termed it as a massive blow to Team India

IND vs SA: रोहित शर्मा टेस्ट सीरीज से हुए बाहर, गंभीर ने इस युवा खिलाड़ी के लिए बताया शानदार मौका

Tue, 14 Dec 2021 12:39 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 14 Dec 2021 12:39 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेट टीम साल के अंत में दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाने वाली है। यहां उसे 26 दिसंबर से 23 जनवरी तक तीन मैचों की टेस्ट और इतने ही मैचों की वनडे श्रृंखला खेलनी है। हालांकि दौरे से पहले ही टीम इंडिया को बड़ा नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
Rohit Sharma out from Test Series due to injury, Gautam Gambhir termed it as a massive blow to Team India
गौतम गंभीर - फोटो : social media

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम साल के अंत में दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाने वाली है। यहां उसे 26 दिसंबर से 23 जनवरी तक तीन मैचों की टेस्ट और इतने ही मैचों की वनडे श्रृंखला खेलनी है। हालांकि दौरे से पहले ही टीम इंडिया को बड़ा नुकसान हुआ है। टेस्ट टीम के ने नए उपकप्तान बनाए गए रोहित शर्मा टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। वह चोट की वजह से सीरीज से बाहर हो गए हैं। 

विज्ञापन


पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने रोहित के टेस्ट सीरीज से बाहर होने को टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका बताया। हालांकि उन्होंने प्रियांक पांचाल के लिए इसे एक अच्छा मौका बताया है। 
विज्ञापन


भारत की तरफ से 58 टेस्ट मैच खेल चुके गंभीर ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, 'यह भारत के लिए एक बड़ा झटका है और जिस तरह से उसने इंग्लैंड में बल्लेबाजी की, वह दक्षिण अफ्रीका जाना पसंद करेगा, क्योंकि वह अच्छे फॉर्म में रहते हुए किसी टेस्ट से चूकना नहीं चाहेगा। उसे अभी उप-कप्तान के रूप में नियुक्त किया गया था इसलिए यह एक बड़ा झटका है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने चोटिल रोहित की जगह टीम में शामिल किए गए प्रियांक पांचाल के लिए इसे एक शानदार मौका बताया। गंभीर ने कहा, 'इस युवा के पास मौके का लाभ उठाने और देश को गौरवान्वित करने का शानदार अवसर है।'


प्रियांक की बात करें तो 31 वर्षीय क्रिकेटर ने 100 प्रथम श्रेणी मैचों में 7000 से अधिक रन बनाए है। इसमें उन्होंने 24 शतक और 25 अर्धशतक भी लगाए हैं। उन्होंने राहुल द्रविड़ की कोचिंग में इंडिया ए की तरफ से भी कई मुकाबले खेले हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed