फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit Sharma near Tendulkar tally to become second highest scorer for India as opener in international cricket

IND vs ENG: इस मामले में सचिन को पीछे छोड़ने के करीब पहुंचे रोहित, 50 रन बनाते ही यह उपलब्धि करेंगे हासिल

Sat, 08 Feb 2025 03:28 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कटक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कटक Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 08 Feb 2025 03:28 PM IST
सार

भारत और इंग्लैंड के बीच रविवार को तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाना है और रोहित की नजरें इस मैच में सीरीज जीतने के साथ ही बल्ले से भी उम्दा प्रदर्शन करने की होगी। 

विज्ञापन
Rohit Sharma near Tendulkar tally to become second highest scorer for India as opener in international cricket
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा भले ही खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं, लेकिन वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ओपनर के तौर पर सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंचने के करीब हैं। अभी वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर इस सूची में शीर्ष दो में हैं, लेकिन रोहित और सचिन के बीच फासला महज 50 रनों का है। भारत और इंग्लैंड के बीच रविवार को तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाना है और रोहित की नजरें इस मैच में सीरीज जीतने के साथ ही बल्ले से भी उम्दा प्रदर्शन करने की होगी। 
विज्ञापन

सहवाग सूची में शीर्ष पर 
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ओपनर के तौर पर सर्वाधिक रन बनाने भारतीय बल्लेबाजों की सूची में सचिन 346 मैचों में 15335 रन बनाकर दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, 37 साल के रोहित ने अबतक ओपनर के तौर पर 342 मैचों में 45.22 के औसत से 15285 रन बनाए हैं। इस सूची में पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग शीर्ष पर हैं, जिन्होंने ओपनर के तौर पर 321 मैचों में 41.90 के औसत से 15758 रन बनाए हैं। रोहित के पास अब इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान सचिन को पीछे छोड़कर दूसरे नंबर पर आने का मौका रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ओपनर के तौर पर सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में रोहित फिलहाल आठवें स्थान पर चल रहे हैं। सनथ जयसूर्या इस सूची में शीर्ष पर हैं, जबकि इसके बाद क्रिस गेल, डेविड वॉर्नर, ग्रीम स्मिथ, देसमोंड हेन्स, सहवाग और तेंदुलकर का नंबर आता है। 
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ओपनर के तौर पर सर्वाधिक रन
बल्लेबाज रन मैच
सनथ जयसूर्या 19298 506
क्रिस गेल 18867 374
ग्रीम स्मिथ 16950 342
हेन्स 16120 354
वीरेंद्र सहवाग 16119 332
सचिन तेंदुलकर 15335 346
रोहित शर्मा 15285 342 

खराब फॉर्म में चल रहे हैं रोहित
रोहित पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म में चल रहे हैं। रोहित पहले वनडे में केवल दो रन बना पाए थे। मुंबई के इस बल्लेबाज ने पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में 64 रन बनाने के बाद किसी भी प्रारूप में अर्धशतक नहीं लगाया है। रोहित की कोशिश होगी कि 19 फरवरी से शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी से पहले वह फॉर्म लौटें। रोहित इससे पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी प्रभावित नहीं कर सके थे। रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले रणजी ट्रॉफी में खेलने का फैसला किया था, लेकिन वहां भी वह फ्लॉप ही रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed