वार्म-अप मैच: काउंटी इलेवन के खिलाफ ब्लैक आर्मबैंड पहनकर उतरे भारतीय खिलाड़ी, यशपाल शर्मा को दी श्रद्धांजलि
भारत बनाम काउंटी इलेवन वार्म-अप मैच में रोहित शर्मा को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है। भारत के नियमित कप्तान विराट कोहली और टेस्ट उपकप्तान अजिंक्य रहाण ने इस वार्म-अप मैच में हिस्सा नहीं लिया है।
विस्तार
रोहित शर्मा को भारत और काउंटी इलेवन के बीच खेले जाने वाले वार्म अप मैच में टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है। हिटमैन को यह जिम्मेदारी विराट कोहली और अंजिक्य रहाणे की गैरमौजूदगी में दी गई है। अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि विराट और रहाणे ने इस वार्म अप मैच में हिस्सा क्यों नहीं लिया। कोहली और रहाणे के अलावा अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन काउंटी एकादश के खिलाफ तीन दिवसीय प्रथम श्रेणी अभ्यास मैच के लिए टीम का हिस्सा नहीं हैं।
यशपाल शर्मा को दी श्रद्धांजलि
इस मैच में टीम इंडिया के खिलाड़ी पूर्व क्रिकेटर यशपाल शर्मा को श्रद्धांजलि देने के लिए काली पट्टी पहनकर मैदान पर उतरे। यशपाल का 13 जुलाई को हार्ट अटैक की वजह से हो गया था। वह 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य रहे थे। 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को चुनने में भी यशपाल की अहम भूमिका थी।
#TeamIndia are sporting black armbands to mourn the sad demise of former India cricketer Yashpal Sharma ji, who sadly passed away on 13th July after a cardiac arrest. Head Coach @RaviShastriOfc was his teammate in the 1983 World Cup winning squad. pic.twitter.com/A72aZ258aT
— BCCI (@BCCI) July 20, 2021
रोहित 9 रन बनाकर आउट
चेस्टर-ली- स्ट्रीट में खेले जा रहे इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिेंग की। टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहला विकेट 33 रनों पर गिर गया। पारी आगाज करने आए रोहित शर्मा 9 रन बनाकर आउट हुए। लिंडन जेम्स की गेंद पर रोहित का कैच कार्सन ने पकड़ा।
Today's captains 🏴🇮🇳@willrhodes35 🤝 @ImRo45
— Durham Cricket (@DurhamCricket) July 20, 2021
Live stream ⤵️
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के दौरान अंतिम एकादश में जगह बनाने में असफल रहे मोहम्मद सिराज और उमेश यादव भी इस मुकाबले से खुद को साबित करना चाहेंगे। वहीं इशांत शर्मा और मोहम्मद शमी को भी इस मैच से विश्राम दिया गया है। भारतीय टीम का पिछले लगभग 10 वर्षों में यह पहला प्रथम श्रेणी मुकाबला है।
नियमित विकेटकीपर ऋषभ पंत और ऋद्धिमान साहा पृथकवास पर हैं, ऐसे में लोकेश राहुल विकेट के पीछा मोर्चा संभाल रहे हैं। वह और मध्यक्रम के बल्लेबाज हनुमा विहारी भी बल्ले से बेहतर प्रदर्शन कर टीम में अपनी दावेदारी पेश करना चाहेंगे। ऐसी संभवना है कि पंत और साहा इंट्रा स्क्वाड अभ्यास मैच से पहले टीम के बायो-बबल में शामिल हो सकते हैं। इस मैच का आयोजन 26 से 28 जुलाई के बीच हो सकता है।
ऐसी है टीम इंडिया की प्लेइंग XI- रोहित शर्मा (कप्तान), मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।