{"_id":"6744332126aa2d717c0ca4cc","slug":"rohit-sharma-hit-nets-following-arrival-in-perth-will-play-two-day-game-in-canberra-ahead-of-second-test-2024-11-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs VS: पर्थ में कप्तान रोहित शर्मा ने नेट्स पर किया अभ्यास, दो दिन तक कैनबरा में खेलेंगे मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs VS: पर्थ में कप्तान रोहित शर्मा ने नेट्स पर किया अभ्यास, दो दिन तक कैनबरा में खेलेंगे मैच
Mon, 25 Nov 2024 01:50 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 25 Nov 2024 01:50 PM IST
सार
रोहित सोमवार को पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन लंच ब्रेक के दौरान नेट्स पर बल्लेबाजी करते हुए दिखे। उन्होंने नवदीप सैनी, यश दयाल और मुकेश कुमार जैसे रिजर्व गेंदबाजों के खिलाफ बल्लेबाजी का अभ्यास किया।
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : BCCI
विस्तार
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पर्थ में टीम से जुड़ने के बाद नेट्स पर अभ्यास किया। रोहित अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण पितृत्व अवकाश पर चल रहे थे जिस कारण ऑस्ट्रेलिा के खिलाफ पहला टेस्ट मैच नहीं खेल सके थे। भारतीय टीम पहले मैच में जसप्रीत बुमराह की अगुआई में उतरी और 295 रनों से जीत दर्ज कर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाने में सफल रही।
विज्ञापन
रोहित सोमवार को पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन लंच ब्रेक के दौरान नेट्स पर बल्लेबाजी करते हुए दिखे। उन्होंने नवदीप सैनी, यश दयाल और मुकेश कुमार जैसे रिजर्व गेंदबाजों के खिलाफ बल्लेबाजी का अभ्यास किया। भारतीय टीम बुधवार को कैनबरा जाएगी जहां उसे 30 नवंबर से दो दिवसीय मैच खेलना है। इस अभ्यास मैच को हालांकि प्रथम श्रेणी का दर्जा प्राप्त नहीं है।
Hitman @ImRo45 has just completed his first nets session in Australia and even the commentators couldn’t keep calm!#TeamIndia #AUSvIND pic.twitter.com/vsonrdc2ud
— BCCI (@BCCI) November 25, 2024
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में होने वाला दूसरा मैच गुलाबी गेंद से खेला जाएगा और यह डे-नाइट टेस्ट होगा। गुलाबी कूकाबूरा गेंद भारत के लिए मुश्किलें पैदा कर सकती है इसलिए यह अभ्यास मैच भारत के लिए अहम है। इसी को देखते हुए रोहित के कैनबरा में इस मैच में खेलने की उम्मीद है।
गंभीर के साथ ड्रेसिंग रूम में नजर आए रोहित
रोहित पर्थ में भारतीय टीम से जुड़े और मुख्य कोच गौतम गंभीर के साथ पहले टेस्ट मैच का आनंद लेते हुए दिखे थे। रोहित और गंभीर की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी जिसमें वह ड्रेसिंग रूप में कोच के साथ मिलकर पहले टेस्ट मैच का आनंद ले रहे हैं।

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रन से हराया
भारत ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 295 रन से हरा दिया है। पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 534 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में कंगारू टीम 238 रन पर सिमट गई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहली पारी में 150 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 104 रन पर सिमट गई। भारत को पहली पारी के आधार पर 46 रन की बढ़त मिली थी। दूसरी पारी भारत ने छह विकेट पर 487 रन बनाकर घोषित कर दी थी और कुछ बढ़त 533 रन की हासिल की थी।