फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG 2022 Team India Captain Rohit Sharma Has Tested Positive for COVID 19 Know More News in Hindi

Cricket News: कप्तान रोहित शर्मा कोरोना संक्रमित, बीसीसीआई की मेडिकल टीम कर रही देखभाल

Sun, 26 Jun 2022 03:24 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 26 Jun 2022 03:24 AM IST
सार

भारत और इंग्लैंड के बीच एकमात्र टेस्ट की तरीख पास ही है, इस बीच कप्तान रोहित शर्मा का कोरोना पॉजिटिव पाया जाना काफी चिंताजनक है। वहीं इससे पहले भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और बल्लेबाज विराट कोहली भी कोरोना की चपेट में आ गए थे। 

विज्ञापन
IND vs ENG 2022 Team India Captain Rohit Sharma Has Tested Positive for COVID 19 Know More News in Hindi
रोहित शर्मा - फोटो : आईपीएल

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा शनिवार को रैपिड एंटीजन टेस्ट में कोरोना संक्रमित पाए गए। इसकी जानकारी बीसीसीआई ने ट्विटर के जरिए दी। साथ ही बताया कि कप्तान रोहित शर्मा फिलहाल टीम होटल में आइसोलेशन में है और बीसीसीआई की मेडिकल टीम की देखरेख में है।

विज्ञापन


विज्ञापन

अश्विन और विराट भी आ गए थे कोरोना की चपेट में
इससे पहले भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी कोरोना की चपेट में आ गए थे। इस वजह से वह बाकी खिलाड़ियों के साथ लंदन नहीं गए थे। हालांकि, अब वह ठीक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले हफ्ते लंदन पहुंचे विराट कोहली भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। हालांकि, अब वह भी ठीक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक जुलाई से शुरू होगा टेस्ट

भारत और इंग्लैंड के बीच एकमात्र टेस्ट की शुरुआत एक जुलाई से होगी। यह पिछले साल हुई टेस्ट सीरीज का हिस्सा है। पिछले साल भारतीय टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड पहुंची थी, लेकिन चार मैचों के बाद भारत के कुछ खिलाड़ी और कोच कोरोना संक्रमित पाए गए थे। ऐसे में टीम इंडिया ने चार टेस्ट के बाद पांचवां टेस्ट खेलने से मना कर दिया था। उसी टेस्ट को इस दौरे पर कराया जा रहा है। भारतीय टीम पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में फिलहाल 2-1 से आगे है। यह टेस्ट वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण है।


तीसरे दिन भारत का स्कोर 364/9

भारत और लीसेस्टरशायर के बीच चार दिवसीय प्रैक्टिस मैच लीसेस्टर में खेला जा रहा है। शनिवार (25 जून) को मुकाबले का तीसरा दिन रहा। भारत ने पहली पारी में आठ विकेट पर 246 रन बनाए थे। वहीं, लीसेस्टरशायर की टीम पहली पारी में 244 रनों पर सिमट गई थी। इस तरह भारत को दूसरी पारी में दो रन की बढ़त मिली। टीम इंडिया फिलहाल अपनी दूसरी पारी खेल रही है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दूसरी पारी में नौ विकेट गंवाकर 364 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया की बढ़त अब तक 366 रन की हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed