{"_id":"659ffdfec62f0a3dcf060f9a","slug":"rohit-sharma-forget-playing-11-during-toss-in-his-t20i-match-after-14-months-said-to-karthik-told-you-earlier-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Video: 14 महीने बाद टी20 मैच खेले रोहित शर्मा, टॉस के दौरान फिर भूले टीम; कार्तिक से बोले- आपको पहले बताया था","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Video: 14 महीने बाद टी20 मैच खेले रोहित शर्मा, टॉस के दौरान फिर भूले टीम; कार्तिक से बोले- आपको पहले बताया था
Thu, 11 Jan 2024 08:11 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 11 Jan 2024 08:11 PM IST
सार
रोहित शर्मा इससे पहले भी कई मौकों पर प्लेइंग 11 भूल चुके हैं। वह अक्सर अपना सामान भी भूल जाते हैं। वह पासपोर्ट जैसी अहम चीजें भूलने के बाद टीम इंडिया में बदनाम हो चुके हैं।
विज्ञापन
भारत बनाम अफगानिस्तान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला मोहाली में खेला जा रहा है। इस मैच में रोहित शर्मा भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं। रोहित की 14 महीने बाद भारतीय टी20 टीम में वापसी हुई है। इससे पहले उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी टी20 मैच 2022 टी20 विश्व कप के सेमीफाइल में खेला था। हालांकि, इस मुकाबले में टॉस के समय रोहित शर्मा भारत की प्लेइंग 11 भूल गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है।
भारतीय टीम भूलने के बाद उन्होंने कमेंटेटर मुरली कार्तिक से यह भी कहा कि मैंने टॉस से पहले आपको टीम बताई थी। ऐसे में कार्तिक ने याद दिलाया की कुलदीप यादव प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं हैं और रोहित शर्मा इसके बाद सही टीम बताने में सफल रहे।
विज्ञापन
इस मैच में जैसे ही रोहित टॉस के लिए बीच में आए तो आईएस बिंद्रा स्टेडियम की भीड़ ने जोरदार आवाज के साथ उनका स्वागत किया। रोहित ने टॉस जीता और कहा कि उनकी टीम अफगानिस्तान के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करेगी। इस मैच से दोनों देशों के बीच पहली द्विपक्षीय सीरीज की शुरुआत हुई। बीसीसीआई ने बताया कि यशस्वी जयसवाल की दाहिनी जांघ में दर्द है और वह मैच नहीं खेलेंगे, वहीं स्पिनर कुलदीप यादव को भी टीम में जगह नहीं मिली।
टॉस के समय रोहित टीम की प्लेइंग भूल गए और फैंस को सोशल मीडिया पर मजे लेने का मौका मिल गया। रोहित ने टॉस जीतने के बाद कहा "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। कोई विशेष कारण नहीं है, पिच अच्छी है और यहां ज्यादा बदलाव नहीं होता है। तीन मैचों से बहुत कुछ हासिल होगा, विश्व कप के लिए हमारे पास ज्यादा टी20 क्रिकेट नहीं है, आईपीएल है। लेकिन यह एक अंतरराष्ट्रीय मैच है और हम कुछ चीजें हासिल करने की कोशिश करेंगे। मैंने आगे के संयोजन के बारे में राहुल भाई से बातचीत की और एक समूह के रूप में हमें क्या करने की जरूरत है। हम यही करने की कोशिश करेंगे, लेकिन जीतना सबसे महत्वपूर्ण बात है। संजू सैमसन, आवेश, यशश्वी। हां, कुलदीप भी चूक गए।"
विराट कोहली निजी कारणों से मैच नहीं खेल रहे हैं, जबकि कप्तान रोहित एक साल से अधिक समय के बाद टी20 टीम में लौटे हैं। अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान भी सीरीज नहीं खेल रहे हैं।
पहले टी20 के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वॉशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार।
अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमत शाह, अजमतुल्लाह ओमरजई, मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, करीम जनत, गुलबदीन नायब, फजलहक फारूकी, नवीन-उल-हक, मुजीब उर रहमान।

Typical Rohit Sharma moment during the toss😂#RohitSharma𓃵 #INDvsAFG pic.twitter.com/ntWUjdWF4t
— Quantum⁴⁵ Yadav (@45Quantum) January 11, 2024
विज्ञापन
इस मैच में जैसे ही रोहित टॉस के लिए बीच में आए तो आईएस बिंद्रा स्टेडियम की भीड़ ने जोरदार आवाज के साथ उनका स्वागत किया। रोहित ने टॉस जीता और कहा कि उनकी टीम अफगानिस्तान के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करेगी। इस मैच से दोनों देशों के बीच पहली द्विपक्षीय सीरीज की शुरुआत हुई। बीसीसीआई ने बताया कि यशस्वी जयसवाल की दाहिनी जांघ में दर्द है और वह मैच नहीं खेलेंगे, वहीं स्पिनर कुलदीप यादव को भी टीम में जगह नहीं मिली।
Ohhh Hitman, You’re a Gem😂❤️ Rohit Sharma again forgets the Playing 11 at the toss #indvsAfg #RohitSharma𓃵 pic.twitter.com/6poCy70o8g
— 12th Khiladi (@12th_khiladi) January 11, 2024
टॉस के समय रोहित टीम की प्लेइंग भूल गए और फैंस को सोशल मीडिया पर मजे लेने का मौका मिल गया। रोहित ने टॉस जीतने के बाद कहा "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। कोई विशेष कारण नहीं है, पिच अच्छी है और यहां ज्यादा बदलाव नहीं होता है। तीन मैचों से बहुत कुछ हासिल होगा, विश्व कप के लिए हमारे पास ज्यादा टी20 क्रिकेट नहीं है, आईपीएल है। लेकिन यह एक अंतरराष्ट्रीय मैच है और हम कुछ चीजें हासिल करने की कोशिश करेंगे। मैंने आगे के संयोजन के बारे में राहुल भाई से बातचीत की और एक समूह के रूप में हमें क्या करने की जरूरत है। हम यही करने की कोशिश करेंगे, लेकिन जीतना सबसे महत्वपूर्ण बात है। संजू सैमसन, आवेश, यशश्वी। हां, कुलदीप भी चूक गए।"
Rohit Sharma again forgets the players playing and missing 😂
— Souvik 45© (@SouvikPurkaya16) January 11, 2024