फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit Sharma emulated MS Dhoni he became only the second captain from his country to win two ICC trophies

Champions Trophy: खिताबी जीत के साथ ही धोनी के विशेष क्लब में शामिल हुए रोहित, कपिल देव-गांगुली को पीछे छोड़ा

Sun, 09 Mar 2025 11:50 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 09 Mar 2025 11:50 PM IST
सार

भारत को अपनी कप्तानी में सबसे ज्यादा आईसीसी खिताब दिलाने का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम है जिन्होंने तीन आईसीसी ट्रॉफी जीती है। धोनी के नेतृत्व में भारत ने 2007 टी20 विश्व कप, 2011 वनडे विश्व कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था।

विज्ञापन
Rohit Sharma emulated MS Dhoni he became only the second captain from his country to win two ICC trophies
भारतीय टीम - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी में खिताबी जीत के साथ ही पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी कर ली है। भारत ने दुबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया और 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया। न्यूजीलैंड ने भारत के सामने जीत के लिए 252 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे भारत ने एक ओवर शेष रहते हासिल किया। 
विज्ञापन

रोहित की कप्तानी में जीता दूसरा आईसीसी खिताब 
इस खिताबी जीत के साथ ही रोहित भारत के लिए एक से अधिक आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले दूसरे कप्तान बन गए हैं। रोहित के नेतृत्व में भारत ने इससे पहले पिछले साल टी20 विश्व कप का खिताब भी जीता था। भारत को अपनी कप्तानी में सबसे ज्यादा आईसीसी खिताब दिलाने का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम है जिन्होंने तीन आईसीसी ट्रॉफी जीती है। धोनी के नेतृत्व में भारत ने 2007 टी20 विश्व कप, 2011 वनडे विश्व कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। वहीं, सौरव गांगुली और कपिल देव की कप्तानी में भारत ने एक-एक आईसीसी खिताब जीते हैं। रोहित तीसरे ऐसे भारतीय कप्तान हैं जिसने चैंपियंस ट्रॉफी जीती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत ने जीती सातवीं आईसीसी ट्रॉफी 
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने सात विकेट गंवाकर 50 ओवर में 251 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने 49 ओवर में छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। रोहित ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 76 रन बनाकर भारत को मुश्किल से निकाला। यह भारत की सातवीं आईसीसी ट्रॉफी है। इससे पहले टीम 1983 और 2011 वनडे विश्व कप, 2007 और 2024 टी20 विश्व कप और 2002, 2013 और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत चुकी है। भारत इस पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहा। उसने लगातार पांच मैच जीते।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित और शुभमन गिल ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई थी और पहले विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी की थी। भारत को 19वें ओवर में  पहला झटका लगा। शुभमन गिल 50 गेंद में एक छक्के की मदद से 31 रन बनाकर आउट हुए। भारत को इसके बाद एक रन के अंतराल पर दो बड़े झटके लगे। माइकल ब्रेसवेल ने विराट कोहली को एल्बीडब्ल्यू आउट किया जो एक रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रोहित और श्रेयस ने संभाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed