{"_id":"64144e22a8f49c0ef40c4ed5","slug":"rohit-sharma-dances-with-wife-ritika-sajdeh-in-brother-in-law-wedding-ceremony-watch-video-ind-vs-aus-odi-2023-03-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rohit Sharma Dance: पत्नी के भाई की शादी में पहुंचे रोहित शर्मा, रितिका संग खूब किया डांस, देखें वीडियो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Rohit Sharma Dance: पत्नी के भाई की शादी में पहुंचे रोहित शर्मा, रितिका संग खूब किया डांस, देखें वीडियो
Fri, 17 Mar 2023 04:55 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 17 Mar 2023 04:55 PM IST
सार
एक वीडियो सामने आया है जिसमें रोहित शादी समारोह में डांस करते दिख रहे हैं। हिटमैन के डांस ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। पहली बार किसी ने रोहित को इस तरह डांस करते हुए देखा है।
विज्ञापन
रोहित और रितिका
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुंबई में वनडे सीरीज खेल रही है। भारत के नियमित कप्तान रोहित शर्मा इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह हार्दिक पांड्या को टीम की कमान सौंपी गई है। रोहित पारिवारिक प्रतिबद्धताओं की वजह से पहले वनडे में नहीं खेल पाए। बीसीसीआई ने टीम की घोषणा करते वक्त नहीं बताया था कि रोहित किन कारणों से नहीं खेलेंगे। हालांकि, अब उसका खुलासा हो चुका है। रोहित पत्नी रितिका के भाई की शादी समारोह में पहुंचे हैं। इसकी तस्वीरें भी सामने आई थीं।
विज्ञापन
Trending Videos
अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें रोहित शादी समारोह में डांस करते दिख रहे हैं। हिटमैन के डांस ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। पहली बार किसी ने रोहित को इस तरह डांस करते हुए देखा है। सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ भी आई है। वीडियो में रोहित पत्नी रितिका के साथ पंजाबी गाने पर डांस करते दिख रहे हैं। इस वीडियो पर एक फैन ने लिखा- हिटमैन को पहले ऐसे डांस करते नहीं देखा। दूसरे फैन ने लिखा- हिटमैन अपने बेस्ट मूव्स दिखाते हुए।
Rohit Sharma's dance at his brother-in-law's marriage. pic.twitter.com/TTqalgeQH2
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 17, 2023
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ फैंस ने तो रोहित के डांस को उनके बैटिंग फुटवर्क से जोड़ दिया। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- उनका फुटवर्क यहां भी शानदार था। हालांकि, लेग साइड हावी था। हाथ शरीर के करीब थे, जो अच्छा भी है। उनके सिर पर ध्यान दें, यह अभी भी स्थिर है। संगीत डासिंग में मास्टरक्लास। रोहित ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन दूसरे और तीसरे मैच के लिए वापसी करेंगे और टीम की कमान संभालेंगे।