फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit Sharma completed 18 thousand runs in international cricket joined Sachin Virat Kohli dravid club wc 2023

World Cup: रोहित शर्मा ने हासिल की खास उपलब्धि, सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के खास क्लब में हुए शामिल

Sun, 29 Oct 2023 07:33 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: रोहित राज Updated Sun, 29 Oct 2023 07:33 PM IST
सार

इंग्लैंड के खिलाफ भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 101 गेंद की पारी में 87 रन बनाए। इस दौरान हिटमैन ने 10 चौके और तीन छक्के लगाए।

विज्ञापन
Rohit Sharma completed 18 thousand runs in international cricket joined Sachin Virat Kohli dravid club wc 2023
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और इंग्लैंड की टीमें विश्व कप के 29वें मैच में आमने-सामने हुईं। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 229 रन बनाए। भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 101 गेंद की पारी में 87 रन बनाए। इस दौरान हिटमैन ने 10 चौके और तीन छक्के लगाए।
विज्ञापन


रोहित शर्मा ने अपनी शानदार पारी के दौरान एक खास उपलब्धि हासिल कर ली। रोहित के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 18 हजार रन पूरे हो गए। रोहित ने 52 टेस्ट मैचों में 3677 रन, 257 वनडे में 10510 रन और 148 टी20 में 3853 रन बनाए हैं। इस तरह हिटमैन के 457 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कुल 18040 रन हो गए हैं। वह 18 हजार रन पूरे करने वाले भारत के पांचवें बल्लेबाज बन गए।
विज्ञापन

Rohit Sharma completed 18 thousand runs in international cricket joined Sachin Virat Kohli dravid club wc 2023
सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
टीम इंडिया के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं। उनके 664 मैचों में 34357 रन हैं। उनके बाद दूसरे स्थान पर विराट कोहली हैं। उन्होंने 513 मैचों में 26121 रन बनाए हैं। मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ के 509 मैचों में 24208 और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के 424 मैचों में 18575 रन हैं।

Rohit Sharma completed 18 thousand runs in international cricket joined Sachin Virat Kohli dravid club wc 2023
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित शर्मा टॉप-5 में शामिल
इस विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में रोहित शर्मा शीर्ष पांच में शामिल हो गए हैं। उनके छह मैचों में 398 रन हो गए हैं। रोहित ने 66.33 की औसत और 119.16 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। वह इस विश्व कप में अपना दूसरा शतक लगाने से चूक गए। अगर वह सैकड़ा लगा देते तो उनके विश्व कप इतिहास में आठ शतक हो जाते। वह अभी सबसे ज्यादा सात शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed