फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit Sharma becomes second captain aftyer pali umrigar to win debute test with inning

IND vs SL: टेस्ट में अपने कप्तानी डेब्यू में रोहित ने बनाया खास रिकॉर्ड, यह उपलब्धि हासिल करने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी

Sun, 06 Mar 2022 09:14 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 06 Mar 2022 09:14 PM IST
सार

रोहित शर्मा पाली उमरीगर के बाद दूसरे कप्तान हैं, जिन्होंने अपना पहला मैच पारी से जीता है। उनसे पहले उमरीगर ने 1955 में यह उपलब्धि हासिल की थी। रोहित की कप्तानी में भारत ने श्रीलंका को पारी और 222 रन से हराया है। 
 

विज्ञापन
Rohit Sharma becomes second captain aftyer pali umrigar to win debute test with inning
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत ने पारी और 222 रन से जीत हासिल की है। इस जीत के साथ ही कई भारतीय खिलाड़ियों ने खास उपलब्धि हासिल की है। इस मैच में विराट कोहली ने अपने 100 टेस्ट पूरे किए। वहीं रवींद्र जडेजा ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की सबसे बड़ी पारी खेली। इसके साथ ही कप्तान रोहित शर्मा ने भी एक खास उपलब्धि हासिल की है। बतौर कप्तान यह रोहित का पहला टेस्ट मैच था और उन्होंने अपनी टीम को बड़ी जीत दिलाई है। 
विज्ञापन


रोहित पाली उमरीगर के बाद सिर्फ दूसरे कप्तान हैं, जिन्होंने अपना पहला टेस्ट पारी के अंतर से जीता है। उमरीगर की कप्तानी में 1955 में भारतीय टीम ने पारी के अंतर से जीत हासिल की थी। इस मैच में उमरीगर टीम इंडिया की कमान संभाल रहे थे। 
विज्ञापन


अश्विन और जडेजा के नाम रहा पहला टेस्ट
पहले टेस्ट में भले ही विराट और रोहित ने खास उपलब्धि हासिल की हो, लेकिन ये दोनों खिलाड़ी बल्ले के साथ कुछ खास नहीं कर पाए। विराट ने 45 रन की पारी खेली तो रोहित 29 रन बनाकर आउट हुए। भारत के दो स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन ने इस मैच में कमाल का प्रदर्शन किया। इन दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर 236 रन बनाए और 15 विकेट चटकाए। वहीं श्रीलंका की पूरी टीम मिलकर इस मैच में सिर्फ आठ विकेट ही ले पाई। बल्ले के साथ भी श्रीलंकाई खिलाड़ी कुल 352 रन बना पाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जडेजा और अश्विन ने तोड़े कपिल देव के रिकॉर्ड
इस मैच में रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन ने कपिल देव के दो बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए। पहले जडेजा ने सातवें नंबर पर आकर नाबाद 175 रन बनाए और इस नंबर पर भारत के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए। उनसे पहले कपिलदेव ने श्रीलंका के खिलाफ ही कानपुर में 163 रन बनाए थे। इसके बाद अश्विन ने सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में कपिलदेव को पीछे छोड़ दिया। अश्विन टेस्ट में 436 विकेट ले चुके हैं, जबकि कपिल देव के नाम 434 विकेट हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed