फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   rohit sharma asks lesser salary for mumbai indians

विराट के बराबर मालामाल होते रोहित शर्मा, मुंबई इंडियंस के खातिर लिया बड़ा फैसला

Mon, 08 Jan 2018 10:32 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 08 Jan 2018 10:32 AM IST
विज्ञापन
rohit sharma asks lesser salary for mumbai indians
रोहित शर्मा
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें सीजन में रोहित शर्मा एक बार फिर मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे। बीते गुरुवार को मुंबई इंडियंस ने उन्हें रिटेन किया। रोहित को मुंबई इंडियंस ने 15 करोड़ रुपए में ही रिटेन किया है।
विज्ञापन


आपको बता दें कि पहले भी रोहित को 15 करोड़ ही मिल रहे थे और नई रिटेन पॉलिसी के अनुसार उन्हें 17 करोड़ रुपए मिलने चाहिए थे लेकिन मुंबई इंडियंस ने उन्हें पुरानी ही सैलरी लेने को कहा, जिसे उन्होंने फौरन मान लिया। बाते दें कि विराट कोहली को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 17 करोड़ में रिटेन किया है। अगर रोहित चाहते तो उन्हें भी इतनी ही रकम मिल सकती थी, लेकिन उन्होंने पैसों की जगह टीम को तरजीह दी।   
विज्ञापन


मुंबई इंडियंस के अधिकारियों की माने तो रोहित ने खुद के फायदे के लिए कम और टीम के लिए ज्यादा सोचा है और उनका यह फैसला यह बात साबित करता है। मुंबई इंडियंस ने रोहित के अलावा हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह को भी रिटेन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन तीनों को रिटेन करने के बाद अब मुंबई इंडियंस के पास नीलामी में और प्लेयर्स खरीदने के लिए 47 करोड़ रुपए बचे हैं। मुंबई इंडियंस की फाइनल टीम का चेहरा कैसा होगा ये आपको 27 और 28 जनवरी को होने वाली नीलामी के बाद पता चल जाएगा। 


ये भी पढ़ेंः INDvSA: हार्दिक पांड्या ने सहवाग की बराबरी की, धोनी का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके

रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। रोहित के नाम 159 मैचों में करीब 131 की स्ट्राइक रेट से 4207 रन हैं। रोहित के कम फिस लेने के इस फैसले को काफी लोगों ने सराहया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed