भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच चेन्नई में जारी है। एक साल के लंबे इंतजार के बाद घर में टेस्ट सीरीज खेल रही टीम इंडिया के लिए हालांकि अभी तक चीजें उसके पक्ष में नहीं रही हैं। पहली पारी में भारतीय गेंदबाज इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर लगाम लगाने में फेल रहे और मेहमान टीम ने 578 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।
चेपॉक के स्टेडियम में हालांकि भारतीय गेंदबाजों ने दूसरे दिन के आखिरी सत्र और तीसरे दिन के शुरुआती सत्र में वापसी की और इंग्लैंड के मध्यक्रम के खिलाड़ियों को अधिक देर टिकने नहीं दिया।
इंग्लैंड के ऑलआउट होने के बाद भारतीय क्रिकेट फैंस और टीम इंडिया को चीयर करने स्टेडियम पहुंची रोहित की पत्नी रितिका सजदेह को उम्मीद रही होगी कि हिटमैन टीम को एक मजबूत शुरुआत दिलाएंगे और खुद भी बड़ी पारी खेलेंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। रोहित यहां सस्ते में ही निपट गए।
3 of 5
रोहित शर्मा और शुभमन गिल
- फोटो : ट्विटर
चेन्नई में बल्लेबाजों की मददगार पिच पर भारतीय सलामी बल्लेबाज इंग्लैंड के विशाल स्कोर के जवाब में शानदार शुरुआत देने में नाकाम रहे। रोहित शर्मा और शुभमन गिल दोनों ही आर्चर की गेंद पर कैच थमाकर पवेलियन लौट गए और भारत को 44 रन के स्कोर पर ही दो नुकसान उठाना पड़ा। रोहित ने जहां सिर्फ छह रन बनाए वहीं गिल एक अच्छी शुरुआत के बाद खराब शॉट खेलकर 29 रन पर पवेलियन लौटे।
4 of 5
रितिका सजदेह
- फोटो : twitter@BCCI
उधर बीसीसीआई ने भारतीय बल्लेबाज शुरू होने से पहले अपने ट्विटर हैंडल से रितिका और समायरा की तस्वीर शेयर की थी। इसमें बेटी समायरा हेड फोन लगाए मां की गोद में बैठे स्टेडियम में मैच देख रही हैं।
5 of 5
जो रूट
- फोटो : twitter@ICC
बता दें कि इससे पहले दूसरे दिन इंग्लैंड की तरफ से कप्तान जो रूट ने पांचवां दोहरा शतक ठोकते हुए 218 रन बनाए थे, वहीं भारत की तरफ से बुमराह-अश्विन को तीन-तीन और इशांत-नदीम को दो-दो विकेट मिले।