फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit sharma and Rahul Dravid talks to media before first T20 against New Zealand

IND vs NZ Series: द्रविड़ बोले- टीम को सफल बनाने के लिए उठाएंगे हर कदम, रोहित ने कहा- कोहली हमारे लिए बेहद अहम

Tue, 16 Nov 2021 05:27 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 16 Nov 2021 05:27 PM IST
सार

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 मैच से पहले कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ ने मीडिया से बातचीत की। द्रविड़ ने कहा कि उनका ध्यान तीनों फॉर्मेट में रहेगा और वर्कलोड का भी ध्यान रखेंगे।

विज्ञापन
Rohit sharma and Rahul Dravid talks to media before first T20 against New Zealand
मीडिया से बातचीत के दौरान राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज की शुरुआत से पहले रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ ने मीडिया से बातचीत की। रोहित के कप्तान बनने के बाद यह पहला मौका था, जब कप्तान और कोच साथ में मीडिया से बात करने आए। इस दौरान रोहित ने कहा कि विराट कोहली का रोल पहले की तरह ही रहेगा। भविष्य में उनके आने से टीम और मजबूत होगी।
विज्ञापन


टीम से अब तक हुई बातचीत को लेकर राहुल द्रविड़ ने कहा कि टीम इंडिया विश्व कप में व्यस्त थी, इसलिए कम बातचीत हुई। मैं उन्हें परेशान नहीं करना चाहता था। ऑलराउंडर के सवाल पर रोहित शर्मा ने कहा कि टीम सिर्फ एक या दो खिलाड़ियों पर फोकस नहीं कर रही है। हमें एक सफल टीम बनने में जो मदद करेगा, हम उस पर ध्यान दे रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



टीम इंडिया को लेकर विजन पर द्रविड़ ने कहा- हमारी कोई प्राथमिकता नहीं है। हमारे लिए तीनों फॉर्मेट महत्वपूर्ण हैं। हमें यह भी ध्यान रखना है कि आगे कई आईसीसी टूर्नामेंट्स हैं। हमें इसको ध्यान में रखकर तैयारी करनी है। मेरा विजन यही है कि हमें ओवरऑल खुद को बेहतर करना है। इसके लिए सभी फॉर्मेट पर ध्यान देंगे।
 

खिलाड़ियों के वर्कलोड का ध्यान रखेंगे
खिलाड़ियों के वर्कलोड पर द्रविड़ ने कहा कि वर्कफ्लो मैनेजमेंट जरूरी हिस्सा है। हमें वर्कलोड मैनेज करना ही होगा। फुटबॉल खिलाड़ियों को भी वर्कलोड मैनेजमेंट की जरूरत पड़ती है। हमें टीम को बैलेंस कर चलना पड़ेगा। साथ ही बड़े टूर्नामेंट्स का भी ध्यान रखना होगा वहीं रोहित ने कहा- कुछ टाइम ऑफ लेना जरूरी है। खिलाड़ी काफी समय से खेल रहे हैं, तो आराम करना जरूरी है।

निडर होकर खेलना जरूरी
रोहित ने कहा कि हम अपने खिलाड़ियों को निडर होकर खेलना कहेंगे। उन्होंने कहा- टी-20 फॉर्मेट में यह बहुत जरूरी है कि खिलाड़ी को किसी बात का डर न हो। वह मैदान पर जाएं और निडर होकर खेलें। अगर यह सफल साबित होता है तो कोई दिक्कत नहीं है। इसमें मेरा और कोच का रोल महत्वपूर्ण है क्योंकि हम चाहते हैं कि उन्हें हम पर भरोसा हो। हमें उन्हें यह बताने की जरूरत है कि वह इस टीम में सुरक्षित हैं। 





हमें किसी को फॉलो करने की जरूरत नहीं 
कीवी कप्तान विलियमसन के टी-20 सीरीज नहीं खेलने पर रोहित ने कहा कि न्यूजीलैंड टीम को विलियमसन की कमी जरूर महसूस होगी। उन्होंने कहा कि हमें किसी दूसरे टीम को फॉलो करने की जरूरत नहीं है। हमें अपनी टीम को खुद सुधारना है। यही हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती है। हमें किसी और पर ध्यान नहीं देना है। हम पर जो सही रहेगा, वहीं करेंगे।

हर फॉर्मेट के लिए अलग टीम पर जोर नहीं
विभिन्न फॉर्मेट के लिए विभिन्न टीम को लेकर द्रविड़ ने कहा- हम फिलहाल उस स्थिति में नहीं है कि हर फॉर्मेट के लिए अलग-अलग टीम बने। हमें फिलहाल खिलाड़ियों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान देना है। मैं चाहता हूं कि हमारे खिलाड़ी स्वस्थ रहें। मैं इस पर काम करना चाहता हूं और उन्हें भरोसा देना चाहता हूं कि सबको आराम मिलेगा। हमारे पास ऐसे बहुत से खिलाड़ी नहीं हैं जो सभी फॉर्मेट खेलते हों। ऐसे में उनके पास मौका है कि वह खुद को साबित करें। फिलहाल मैं हर फॉर्मेट के लिए अलग-अलग टीम पर ध्यान नहीं दे रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed