युवराज ने शेयर की शर्टलेस फोटो, हरभजन और रोहित ने किए मजेदार कमेंट्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, कुछ दिन पहले युवराज सिंह ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन दिया, 'मूड।' जहां युवराज के इस फोटो को देखकर फैंस ने उनकी जमकर तारीफ की वहीं उनके साथी हरभजन सिंह और रोहित शर्मा मजाकिया कमेंट्स करने से हिचकिचाए नहीं।
ये भी पढ़ें : 'रोमांस किंग' के बंगले पर क्यों गए युवराज सिंह, उठे सवाल?
युवी की शर्टलेस फोटो पर हरभजन ने बॉलीवुड का भाईजान यानी सलमान खान कहा। भज्जी ने कमेंट किया, 'सल्लू भाई।' इसके बाद रोहित शर्मा भी मजाक करने के मैदान में कूद पड़े और युवी से पूछा, 'आप प्लीज बताइए कि मूड लिखने का आपका मतलब क्या था, क्योंकि इससे कुछ साफ नहीं हो रहा है।'
युवी ने फिर दिया बेहद मजाकिया जवाब...
बाएं हाथ के बल्लेबाज को फैंस ने इस फोटो पर बधाई दी और साथ ही उनकी टीम में वापसी की कामना भी की। एक यूजर ने लिखा, 'किंग युवराज आपकी आंखों में ज्यादा विश्वास नजर आ रहा है।' एक फैन ने पोस्ट किया, 'युवी आप मेरे हीरो हो, मैं चाहता हूं कि आप भारतीय टीम में एक किंग की तरह वापसी करो, क्योंकि टीम इंडिया को आपकी जरूरत है।' एक अन्य फॉलोअर ने कहा, 'ज्यादा वजन वाली ट्रेनिंग करो, ज्यादा साइकलिंग करो और ज्यादा नींद लो… खुशी से जियो… एक शेर की तरह फिटनेस बनाओ।'
बता दें कि श्रीलंका दौरे पर सीमित ओवरों की सीरीज के लिए युवराज सिंह का टीम में चयन नहीं किया गया है। हालांकि, टीम इंडिया के प्रमुख चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने साफ किया है कि 35 वर्षीय युवी को रोटेशन पॉलिसी के चलते टीम में जगह नहीं दी गयी है और उनकी वापसी हो सकती है। खबरें मिली थी कि युवी बैंगलोर की एनसीइ में 'यो-यो' टेस्ट पास करने में नाकाम रहे थे, जिसकी वजह से उन्हें टीम इंडिया में शामिल नहीं किया गया। अब यह देखने लायक रहेगा कि कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी को मात देकर मैदान पर वापसी करने वाले युवराज सिंह एक बार फिर दमदार वापसी करने में कामयाब होंगे?