फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit Sharma, Ajinkya Rahane have to wait more for practice because Mumbai is in red zone

छूट के बावजूद रोहित-रहाणे नहीं शुरू कर सकेंगे ट्रेनिंग, इस वजह से लंबा हो रहा इंतजार

Wed, 20 May 2020 02:45 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 20 May 2020 02:45 PM IST
विज्ञापन
Rohit Sharma, Ajinkya Rahane have to wait more for practice because Mumbai is in red zone
रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे - फोटो : ट्विटर

रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे जैसे शीर्ष क्रिकेटरों को शहर में व्यक्तिगत ट्रेनिंग शुरू करने के लिए और अधिक इंतजार करना होगा क्योंकि यह क्षेत्र कोविड-19 'रेड जोन' में हैं जहां फिलहाल खेल सुविधाओं को खोलने की स्वीकृति नहीं है।

विज्ञापन

महाराष्ट्र सरकार ने 'ग्रीन और ऑरेंज जोन' में व्यक्तिगत ट्रेनिंग के लिए दर्शकों के बिना स्टेडियम खोलने की इजाजत दे दी है। गृह मंत्रलाय ने 31 मई तक चलने वाले लॉकडाउन के चौथे चरण के नियमों में छूट दी थी जिसके बाद राज्य सरकार ने यह फैसला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई के अलावा ठाणे, नवी मुंबई, मीरा भयंदर, वसई विरार और कल्याण डोम्बिवली जैसे इसके आसपास के इलाकों को 'रेड जोन' घोषित किया गया है। मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के अधिकारी ने बुधवार को पीटीआई से कहा, 'हम स्टेडियमों और खेल सुविधाओं को खोलने से संबंधित राज्य सरकार के नियमों का कड़ाई से पालन करेंगे।'

विज्ञापन

एमसीए के पास तीन सुविधाए हैं- वानखेड़े स्टेडियम, बांद्रा कुर्ला परिसर और सचिन तेंदुलकर जिमखाना लेकिन सरकारी दिशानिर्देशों के अनुसार ये सब बंद रहेंगे। ब्रेबोर्न स्टेडियम में भी क्रिकेट अभ्यास शुरू नहीं हो सकता जो मरीन ड्राइव पर स्थित है। क्रिकेट क्लब आफ इंडिया (सीसीआई) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गतिविधियां दोबारा शुरू करने के लिए उन्हें सरकार के आदेशों का इंतजार है।

अधिकारी ने कहा, 'तब तक कोई गतिविधि शुरू नहीं होगी।' मुंबई कोविड-19 महामारी से सबसे अधिक प्रभावित शहरों में शामिल है। मंगलवार को कोविड-19 के 1411 नए मामले सामने आए जिससे कुल मामलों की संख्या 22563 हो गई। शहर में इस वायरस के कारण 800 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed