फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   rohit missed to score in his 100th odi

अपने सौंवें वनडे मैच में बल्ले से चूक गया यह बल्लेबाज

Fri, 26 Jul 2013 01:13 PM IST
हरारे
हरारे Updated Fri, 26 Jul 2013 01:13 PM IST
विज्ञापन
rohit missed to score in his 100th odi

टीम इंडिया शुक्रवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरा वनडे मैच खेल रही है, वहीं टीम के एक बल्लेबाज के लिए यह मैच बेहद खास है।

विज्ञापन


इस बल्लेबाज ने कॅरियर की शुरुआत बतौर मध्य क्रम के बल्लेबाज के रूप से की थी, लेकिन अब वह टीम की जरूरत के हिसाब से टीम इंडिया के लिए पारी की शुरुआत करते हैं।
विज्ञापन


हम यहां बात कर रहे हैं रोहित शर्मा की, जो आज अपने कॅरियर का 100वां वनडे मैच खेल रहे हैं। उन्होंने 23 जून 2007 को आयरलैंड के खिलाफ अपना पहला वनडे मैच खेला। हालांकि, उस मैच में उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहित का अब तक वनडे कॅरियर हिचकोले खाता रहा, लेकिन साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली ओपनिंग की नई भूमिका ने उनके कॅरियर को संवार दिया।


23 जनवरी, 2013 को मोहाली वनडे से लेकर जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे मैच तक 14 मैचों में टीम के लिए ओपनिंग करते हुए रोहित पांच अर्धशतक जमा चुके हैं। इस दौरान उन्होंने इंग्लैंड में खेली गई चैंपियंस ट्रॉफी में भी शिखर धवन के साथ ओपनिंग की।

टूर्नामेंट में धवन के साथ रोहित ने शानदार शुरुआत दी जिसकी बदौलत भारत अजेय रहते हुए ट्रॉफी पर कब्जा करने में सफल रहा।

मई-जून 2010 में जिम्बाब्वे में खेली गई त्रिकोणीय सीरीज में उन्होंने लगातार दो पारियों में शतक जमाए थे। लेकिन उसके बाद वह एक भी शतक जमा पाने में नाकाम रहे हैं।

हालांकि जारी सीरीज में अब तक कुछ खास कर पाने में असफल रहे हैं। पहले मैच में 20 रन बनाने के बाद अपने 100वें वनडे मैच में महज एक रन ही बना पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed