{"_id":"5454488e-6573-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"rohit-and-raina-star-in-india-odi-series-clinching-win","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहित-रैना रहे हीरो, इंग्लिश गेंदबाज जीरो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रोहित-रैना रहे हीरो, इंग्लिश गेंदबाज जीरो
मोहाली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 23 Jan 2013 09:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहित शर्मा और सुरेश रैना के शानदार अर्द्घशतकीय पारी के दम पर भारत ने चौथे वनडे में इंग्लैंड को हराकर सीरीज में 3-1 से जीत हासिल कर ली। वहीं 257 रनों के लक्ष्य का बचाव करने में नाकाम रहे इंग्लैंड के गेंदबाज जीरो साबित हुए। लंबे समय से टीम से अंदर बाहर होते रहने वाले रोहित शर्मा ने ओपनिंग में मिले मौके में शानदार अर्द्घशतक जड़कर आलोचकों को करार जवाब दिया। साथ ही सुरेश रैना ने एक और मैच जिताऊ पारी खेलकर अपनी उपयोगिता को साबित कर दिया।
विज्ञापन
ओपनर अजिंक्य रहाणे की जगह टीम में शामिल किए गए रोहित शर्मा ने 83 रनों की शानदार पारी खेली। इस पारी में रोहित ने 11 चौके और एक छक्का लगाया। आमतौर से मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने वाले रोहित की इस पारी को देखकर ऐसा लगा मानों वह लंबे समय से ओपनर की भूमिका निभाते आ रहे हों। वहीं सुरेश रैना ने मैच फिनिशर के रोल को बखूबी निभाया। विराट कोहली, युवराज और धोनी के सस्ते में आउट होने के बाद लगा कि भारतीय पारी लड़खड़ा जाएगी। लेकिन रैना क्रीज डंटे रहे और टीम को जीत दिलाकर ही दम लिया। रैना ने 79 गेंदों में नाबाद 89 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन
इंग्लैंड के गेंदबाज रहे जीरो
इस मैच से पहले पिच को हार के लिए जिम्मेदार ठहराने वाले इंग्लैंड के गेंदबाज मोहाली में भी फ्लॉप रहे। तेज गेंदबाजों की मददगार पिच पर इंग्लैंड का कोई भी गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों पर असर छोड़ने में नाकाम रहा। मोहाली की पिच पर भारत के भुवनेश्वर कुमार और ईशांत शर्मा ने गेंदों को बखूबी स्विंग कराया और इंग्लैंड के बल्लेबाजों को खुलकर शॉट्स लगाने के कम ही मौके दिए। वहीं इंग्लैंड के गेंदबाज स्विंग की बजाय गति बदलकर गेंदें डालने की रणनीति अपनाई जो खास सफल नहीं हो सकी।
विज्ञापन
मैच का फुल स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।