फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Roger Binny to work on these 2 issues as BCCI President; Sourav Ganguly first reaction after stepping down

BCCI: अध्यक्ष के तौर पर इन दो मुद्दों पर काम करना चाहते हैं रोजर बिन्नी, गांगुली की भी प्रतिक्रिया आई सामने

Tue, 18 Oct 2022 03:48 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 18 Oct 2022 03:48 PM IST
सार

रोजर बिन्नी 1983 में वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के अहम सदस्य रहे। बिन्नी ने वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट (18) लिए थे। वह भारतीय टीम के चयनकर्ता के पद पर भी रह चुके हैं।

विज्ञापन
Roger Binny to work on these 2 issues as BCCI President; Sourav Ganguly first reaction after stepping down
सौरव गांगुली और रोजर बिन्नी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को नया अध्यक्ष मिल चुका है। रोजर बिन्नी बीसीसीआई के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्हें निर्विरोध इस पद के लिए चुना गया। अध्यक्ष चुने जाने के बाद रोजर बिन्नी की पहली प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने कहा- बीसीसीआई अध्यक्ष होने के नाते मैं मुख्य रूप से दो चीजों पर ध्यान देना चाहता हूं। सबसे पहले खिलाड़ियों की चोटों की रोकथाम जरूरी है। खिलाड़ियों की फिटनेस कैसे इम्प्रूव की जाए, इस पर ध्यान दिया जाएगा। जसप्रीत बुमराह वर्ल्ड कप से ठीक पहले चोटिल हो गए, जिससे पूरा प्लान प्रभावित होता है। दूसरा मैं देश की पिचों पर ध्यान देना चाहता हूं।
विज्ञापन

कौन हैं रोजर बिन्नी?

Roger Binny to work on these 2 issues as BCCI President; Sourav Ganguly first reaction after stepping down
रोजर बिन्नी - फोटो : अमर उजाला
रोजर बिन्नी कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर थे और अब उन्हें इस पद से इस्तीफा देना होगा। वह 1983 में वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के अहम सदस्य रहे। बिन्नी ने वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट (18) लिए थे। वह भारतीय टीम के चयनकर्ता के पद पर भी रह चुके हैं। संदीप पाटिल के सेलेक्शन कमेटी का चेयरमैन रहते हुए वह उस टीम का हिस्सा थे। ऐसा कहा जाता है कि जब भी उनके बेटे स्टुअर्ट बिन्नी के टीम में सेलेक्शन पर चर्चा होती थी तो वह इस बहस में हिस्सा नहीं लेते थे और यह फैसला पूरी तरह से बाकी साथियों पर छोड़ देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांगुली की प्रतिक्रिया आई सामने

Roger Binny to work on these 2 issues as BCCI President; Sourav Ganguly first reaction after stepping down
सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, बीसीसीआई अध्यक्ष पद से हटने के बाद सौरव गांगुली की भी पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा- मैं रोजर बिन्नी को शुभकामनाएं देता हूं। नया दल बोर्ड को आगे ले जाने का काम करेगा। बीसीसीआई अच्छे हाथों में है। भारतीय क्रिकेट मजबूत है इसलिए मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गांगुली बीसीसीआई अध्यक्ष के तौर पर बने रहना चाहते थे। उन्होंने बोर्ड के अधिकारियों से इस पर बातचीत भी की थी। हालांकि, इस पर किसी की मंजूरी नहीं मिली। इसके बाद गांगुली को आईपीएल चेयरमैन का पद भी ऑफर किया गया था, लेकिन गांगुली ने इसे ठुकरा दिया था।
विज्ञापन

गांगुली के लिए आगे क्या?

Roger Binny to work on these 2 issues as BCCI President; Sourav Ganguly first reaction after stepping down
सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में गांगुली ने कहा है कि वह बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन (सीएबी) के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ेंगे। वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि गांगुली को आईसीसी अध्यक्ष के पद के लिए आवेदन करना चाहिए। उन्होंने पीएम मोदी से इस मामले पर संज्ञान लेने की भी अपील की थी। गांगुली 2019 में बीसीसीआई अध्यक्ष बने थे और तीन साल का उनका कार्यकाल रहा। उससे पहले वह सीएबी के अध्यक्ष पद पर काबिज थे।

राजीव शुक्ला ने आईसीसी चेयरमैनशिप पर क्या कहा?

Roger Binny to work on these 2 issues as BCCI President; Sourav Ganguly first reaction after stepping down
राजीव शुक्ला - फोटो : अमर उजाला
वहीं, बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने आईसीसी के अध्यक्ष पद को लेकर अपडेट भी दिया है। उन्होंने कहा है कि एनुअल जनरल मीटिंग (एजीएम) में आईसीसी चेयरमैनशिप को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई। उन्होंने कहा- हमने अभी तक आईसीसी चेयरमैन पद पर कुछ भी तय नहीं किया है। एक परंपरा के रूप में सभी सदस्यों ने पदाधिकारियों को उस पर निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया है। हमें अभी भी शीर्ष परिषद के लिए अपने सदस्यों को नामित करना है। आईसीसी चुनाव अभी दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed