फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Road Safety World Series: India Legends enters the finals beats West Indies Legends by 12 runs 

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज: सचिन-युवी के दम से फाइनल में इंडिया लीजेंड्स, सांस थामने वाले मैच में वेस्टइंडीज को हराया

Thu, 18 Mar 2021 08:19 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 18 Mar 2021 08:19 AM IST
विज्ञापन
Road Safety World Series: India Legends enters the finals beats West Indies Legends by 12 runs 
इंडिया लीजेंड्स की टीम - फोटो : social media

सचिन तेंदुलकर (65 रन, 42 गेंदें, छह चौके और तीन छक्के) व युवराज सिंह (49*) की बेहतरीन पारियों और विनय कुमार की शानदार गेंदबाजी के दम पर इंडिया लीजेंड्स ने बुधवार को रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के फाइनल में अपना स्थान सुरक्षित किया। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में इंडिया लीजेंड्स ने वेस्टइंडीज लीजेंड्स को 12 रन से हराया। 

विज्ञापन


टॉस हारकर पहले पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया लीजेंड्स ने तीन विकेट के नुकसान पर 218 रन बनाए। सचिन और युवराज के अलावा वीरेंद्र सहवाग (35), मोहम्मद कैफ (27) और यूसुफ पठान (37*) रनों का योगदान दिया। इंडिया लीजेंड्स के 218 रन के जवाब में वेस्टइंडीज लीजेंड्स की टीम छह विकेट खोकर 206 रन ही बना सकी और मैच हार गई। इंडिया लीजेंड्स की तरफ से विनय कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर्स में 26 रन देकर दो महत्वपूर्ण विकेट चटकाए।
विज्ञापन


युवराज ने खेली तूफानी पारी
मैच में शानदार बल्लेबाजी के लिए युवराज सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 20 गेंदों में छह छक्के और एक चौके की मदद से 49 रन की आतिशी पारी खेली। उन्होंने वेस्टइंडीज लीजेंड्स के गेंदबाज महेंद्र नागामोटो के ओवर (19वें) में छक्कों की हैट्रिक लगाई। इस ओवर में उन्होंने चार छक्के लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


21 मार्च को खेला जाएगा फाइनल 
इंडिया लीजेंड्स की टीम फाइनल में पहुंच चुकी है। अब वह दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के विजेता टीम से खिताबी मुकाबले में भिड़ेगी। बता दें कि 19 मार्च को दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका लीजेंड्स के बीच दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed