फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Road Safety World Series: England Legends defeated India legends by 6 runs in nail bitting match

Road Safety World Series: इरफान पठान का तूफानी अर्धशतक नहीं आया काम, आखिरी ओवर में हारी इंडिया लीजेंड्स

Wed, 10 Mar 2021 08:56 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 10 Mar 2021 08:56 AM IST
विज्ञापन
Road Safety World Series: England Legends defeated India legends by 6 runs in nail bitting match
इंडिया लीजेंड्स बनाम इंग्लैंड लीजेंड्स - फोटो : twitter@RSWorldSeries

इंडिया लीजेंड्स और इंग्लैंड लीजेंड्स के बीच में मंगलवार को एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के इस मुकाबले में दोनों टीमों ने आखिरी गेंद तक जीत के लिए दम लगाया। लेकिन अंत में बाजी इंग्लैंड लीजेंड्स की टीम ने अपने नाम की। केविन पीटरसन की अगुवाई में इंग्लैंड लीजेंड्स की टीम ने यह मुकाबला छह रनों से जीता। 

विज्ञापन


मैच में इंडिया लीजेंड्स की तरफ से इरफान पठान और मनप्रीत गोनी ने आखिरी तक संघर्ष किया लेकिन आखिरी ओवर में 19 रन नहीं बना पाए और टीम को हार का सामना करना पड़ा।  
विज्ञापन

 


बात करें मैच की तो इंडिया लीजेंड्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। लेकिन इंग्लैंड लीजेंड्स की टीम इन उसके फैसले को गलत साबित कर दिया। इंग्लैंड की टीम ने चौथे ओवर में ही पहले विकेट के लिए 45 रन जोड़ दिए। इंग्लैंड के बाकी खिलाड़ी हालांकि कुछ खास नहीं कर पाए लेकिन कप्तान केविन पीटरसन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 37 गेंदों में 75 रन बनाए और टीम के स्कोर को 188 पर ले गए। इंडिया की तरफ से युसूफ पठान ने सर्वाधिक तीन और इरफान पठान-मुनाफ पटेल ने दो-दो विकेट चटकाए।

बाद में लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया लीजेंड्स की शुरुआत बेहद खराब रही और महज 17 रन पर ही उसके तीन विकेट गिर गए। सचिन, सहवाग और कैफ सस्ते में ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद भी टीम के खिलाड़ी आउट होते रहे और एक समय टीम का स्कोर 119/7 हो गया था। लेकिन इसके बाद इरफान पठान (34 गेंदों में नाबाद 61) और मनप्रीत गोनी (16 गेंदों में नाबाद 35 रन) बनाये और टीम को जीत के करीब ले गए, लेकिन मैच नहीं जीता पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed