फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Road Safety World Series 2021 India Legends beat Bangladesh Legends Sehwag scores fastest half century

Road Safety World Series 2021: सहवाग की तूफानी फिफ्टी, सचिन के साथ रिकॉर्ड साझेदारी, इंडिया लीजेंड्स ने बांग्लादेश को 10 विकेट से रौंदा

Sat, 06 Mar 2021 08:27 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 06 Mar 2021 08:27 AM IST
सार

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में शुक्रवार रात वीरेंद्र सहवाग का तूफान आया। 10 चौके और पांच छक्के से उन्होंने 35 गेंदों में 80 रन पीट दिए। सचिन ने भी तेज 33 रन बनाए और इंडिया लीजेंड्स ने 11वें ओवर में ही 114 रन बनाकर 10 विकेट से मैच जीत लिया।

विज्ञापन
Road Safety World Series 2021 India Legends beat Bangladesh Legends Sehwag scores fastest half century
वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर - फोटो : ट्विटर

विस्तार

वर्ल्ड रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के पहले मुकाबले में इंडिया लीजेंड्स ने बांग्लादेश लीजेंड्स को 10 विकेट से रौंदा। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में शुक्रवार रात उद्घाटन मुकाबले में दोनों टीम आमने-सामने थी। बांग्लादेश लीजेंड्स के कप्तान मोहम्मद रफीक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था। प्रज्ञान ओझा और युवराज सिंह की कातिलाना गेंदबाजी के आगे पूरी बांग्लादेशी टीम महज 109 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत की ओर से ओझा, युवराज और आर विनय कुमार को 2-2 विकेट मिले। जवाब में भारतीय टीम ने 10.1 ओवर में पूरे 10 विकेट से मैच अपने नाम किया।

विज्ञापन

 

सहवाग ने 35 गेंद में 80 रन बनाए

वीरेंद्र सहवाग के खेल को देखकर कभी नहीं लगा कि उन्हें संन्यास लिए अरसे बीत गए। उनकी टाइमिंग आज भी शानदार लगी। खालिद महमूद को डीप मिड विकेट पर छक्का मारकर उन्होंने मैच खत्म किया। इस दौरान वीरू ने सिर्फ 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया जो रोड वर्ल्ड सेफ्टी सीरीज के इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक है।
 



वीरू की 10 चौके और पांच छक्के से सजी पारी का सचिन तेंदुलकर ने भी बखूबी साथ निभाया। सचिन ने भी 26 गेंदों में 33 रन बनाए, उनके लगाए पांच चौके से रायपुरवासी झूम उठे। दोनों ने पावरप्ले में पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड भी तोड़ा। भारत का अगला मुकाबला 9 मार्च को इंग्लैंड से होगा। कल श्रीलंका लीजेंड्स और वेस्टइंडीज लीजेंड्स की टीम आमने-सामने होगी।

कोरोना की वजह से टला टूर्नामेंट अब पूरा हो रहा

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज की शुरुआत पिछले साल पुणे में 11 मार्च से हुई थी, लेकिन देश में कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन लग गया। ऐसे में महज चार मैच खेलने के बाद इस सीरीज को स्थगित कर दिया गया था। अब उसी सीरीज को दोबारा शुरू किया जा रहा है, इस बार यह टूर्नामेंट छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हो रहा है।

पिछली बार इस टूर्नामेंट में कुल पांच टीमों ने भाग लिया था, लेकिन इस दफे टीमों की संख्या छह हो गई है। हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई टीम इस बार टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं होगी, उसकी जगह श्रीलंका लीजेंड्स को शामिल किया गया है। साथ ही इंग्लैंड लीजेंड्स टीम टूर्नामेंट की एक अन्य नई टीम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed