फिर साथ में ओपनिंग करते नजर आएंगे सचिन-सहवाग, जानें पूरा शेड्यूल और छह टीम का स्क्वॉड
उद्घाटन मुकाबला भारत और बांग्लादेश के बीच होगा। सभी मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में शाम सात बजे से खेले जाएंगे।
विस्तार
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज की शुरुआत पिछले साल पुणे में 11 मार्च से हुई थी, लेकिन देश में कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन लग गया। ऐसे में महज चार मैच खेलने के बाद इस सीरीज को स्थगित कर दिया गया था। अब उसी सीरीज को दोबारा शुरू किया जा रहा है, इस बार यह टूर्नामेंट छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होगा।
Block your calendar for these dates!
The @Unacademy #RoadSafetyWorldSeries returns on 5th March 2021! 🏏 It's going to be action unlimited with legends coming together for the cause of #RoadSafety.विज्ञापन
🎟️Get your tickets on https://t.co/Puc2pfX0VJ#YehJungHaiLegendary pic.twitter.com/Kt6PiGjugmविज्ञापन विज्ञापन— Road Safety World Series (@RSWorldSeries) February 23, 2021
पिछली बार इस टूर्नामेंट में कुल पांच टीमों ने भाग लिया था, लेकिन इस दफे टीमों की संख्या छह हो गई है। हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई टीम इस बार टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं होगी, उसकी जगह श्रीलंका लेजेंड्स को शामिल किया गया है। साथ ही इंग्लैंड लेजेंड्स टीम टूर्नामेंट की एक अन्य नई टीम है।
ऐसी है इंडिया लीजेंड्स की टीम
5 मार्च से शुरू होने वाली इस रोड सेफ्टी सीरीज में भारत की ओर से सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग सरीखे खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे। अपने दौर के शीर्ष बल्लेबाज रहे सचिन तेंदुलकर, पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग के साथ इस टूर्नामेंट में इंडिया लीजेंड्स की पारी शुरू करते दिख सकते हैं। हाल ही में संन्यास लेने वाले यूसुफ पठान, आर विनय कुमार और नमन ओझा भी भारतीय दल का हिस्सा हैं। सिक्सर किंग युवराज सिंह, छत्तीसगढ़ रणजी टीम के मेंटॉर रह चुके मोहम्मद कैफ भी भारतीय स्क्वॉड में शामिल हैं। विश्व विजेता भारतीय टीम के अहम सदस्य रहे मुनाफ पटेल भी अपनी तेज गेंदबाजी से रायपुरवासियों का मनोरंजन करेंगे।
#Raipur is getting ready to host the legends of the game!⭐
— Road Safety World Series (@RSWorldSeries) February 27, 2021
The @Unacademy #RoadSafetyWorldSeries returns on 5th March 2021! #YehJungHaiLegendary 🏏
🎟️Get your tickets here: https://t.co/Puc2pfFq4b pic.twitter.com/bk7jQEfZ7k
छह टीम का पूरा स्क्वॉड
भारत: सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, मोहम्मद कैफ, प्रज्ञान ओझा, नोएल डेविड, मुनाफ पटेल, इरफान पठान, मनप्रीत गोनी, यूसुफ पठान, नमन ओझा, एस बद्रीनाथ और विनय कुमार।
श्रीलंका: तिलकरत्ने दिलशान, सनत जयसूर्या, फरवीज महरुफ, रंगना हेराथ, थिलन तुषारा, अजंता मेंडिस, चमारा कपुगेदेरा, उपुल थरंगा, चमारा सिल्वा, चिन्तका जयसिंघे, धम्मिका प्रसाद, नुवान कुलसेकरा, रसेल अर्नॉल्ड, दुलजाना विजेसिंघे और मलिंदा वारनपुरा।
वेस्टइंडीज: ब्रायन लारा, टिनो बेस्ट, रिडली जैकब्स, नरसिंह देवनारायण, सुलेमान बेन, दीनानाथ रामनारायण, एडम सैनफोर्ड, कार्ल हूपर, ड्वेन स्मिथ, रेयान ऑस्टिन, विलियम पर्किन्स और महेंद्र नागामुत्तू।
दक्षिण अफ्रीका: जोंटी रोड्स मोर्ने वान विक, गारनेट क्रूगर, रोजर टेलीमाचस, जस्टिन केम्प, अल्विरो पीटरसन, नैंटी हेवर्ड, एंड्रयू पुटिक, लेक्स बोसमैन, जेंडर डी ब्रुइन, थांडी ताशबाला, मोंडे जोडेकी, मखाया हुका नॉरिस-जोन्स।
इंग्लैंड: केविन पीटरसन, ओवैस शाह, फिलिप मस्टर्ड, मोंटी पनेसर, निक क्रॉम्पटन, कबीर अली, साजिद महमूद, जेम्स ट्रेडवेल, क्रिस स्कोफील्ड, जोनाथन लेस्बेट, रेयान साइडबॉटम, उस्मान अफजल, मैथ्यू होगार्ड, जेम्स टिंडल।
बांग्लादेश: खालिद महमूद, नफीस इकबाल, मोहम्मद रफीक, अब्दुर रज्जाक, खालिद मसूद, हनन सरकार, जावेद उमर, रजिन सालेह, मेहराब हुसैन, आफताब अहमद, आलमगीर कबीर, एमडी शरीफ, मुश्फिकुर रहमान, ममता रहमान