रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज: फाइनल में इस टीम से भिड़ेगी इंडिया लीजेंड्स, ताजा हुई विश्व कप 2011 की याद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के फाइनल में पहुंचने वाली दोनों टीम का एलान हो चुका है। 21 मार्च को खिताबी मुकाबले में इंडिया लीजेंड्स और श्रीलंका लीजेंड्स की टक्कर होगी। 19 मार्च की देर रात दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स को पीटकर श्रीलंका ने फाइनल में जगह बनाई। इसी तरह सचिन तेंदुलकर की अगुवाई वाली इंडिया लीजेंड्स, वेस्टइंडीज को हराते हुए टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थी। इसे कुछ लोग 2011 विश्व कप फाइनल की पुनरावृत्ति भी कह रहे हैं, जहां भारत चैंपियन बना था।
#SLLvsSAL
With perfect precision from day one, the #SriLankaLegends have earned their spot in the finals! 🙌 A big cheer for the #SouthAfricaLegends, thank you for the sublime performances!विज्ञापन
Watch LIVE only on @Colors_Cineplex, #RishteyCineplex and for free on @justvoot. pic.twitter.com/0y7Aco6zt2विज्ञापन विज्ञापन— Road Safety World Series (@RSWorldSeries) March 19, 2021
नया रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में नुवान कुलसेकरा ने कमाल कर दिया। घातक गेंदबाजी करते हुए उन्होंने पांच विकेट चटकाए और दक्षिण अफ्रीका को 125 रन पर समेट दिया। फिर 17.2 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य भी हासिल कर लिया। कप्तान तिलकरत्ने दिलशान (18) और सनथ जयसूर्या (18) के रूप में दो विकेट गिरे। उपुल थरंगा (39) और चिंतका जयसिंघे (47) नाबाद लौटे।
दूसरी ओर इंडिया लीजेंड्स के कप्तान ने भारत की 'बेंच स्ट्रेंथ' तैयार करने के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को श्रेय देते हुए कहा कि इस लुभावनी लीग में लगातार विश्व स्तरीय खिलाड़ियों के खिलाफ खेलने से मौजूदा क्रिकेटरों को काफी फायदा मिला है। आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन ने इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टी-20 श्रृंखला में शानदार पारियां खेली और तेंदुलकर ने उनकी सफलता का श्रेय लीग को दिया।