फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Riyan Parag scored second century in five days East Zone vs West Zone Deodhar Trophy 2023

Deodhar Trophy: रियान पराग ने पांच दिन में जड़ा दूसरा शतक, देवधर ट्रॉफी में 150 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन

Tue, 01 Aug 2023 07:41 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 01 Aug 2023 07:41 PM IST
सार

ईस्ट जोन ने रियान पराग की पारी की बदौलत 50 ओवर में सात विकेट पर 319 रन बनाए। जवाब में वेस्ट जोन की टीम 34 ओवर में 162 रन पर सिमट गई। ईस्ट जोन ने 157 रन से मैच को जीत लिया।

विज्ञापन
Riyan Parag scored second century in five days East Zone vs West Zone Deodhar Trophy 2023
रियान पराग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलने वाले असम के ऑलराउंडर रियान पराग का देवधर ट्रॉफी में शानदार फॉर्म जारी है। उन्होंने ईस्ट जोन की ओर से खेलते हुए पांच दिन में दूसरा शतक लगाया है। रियान ने मंगलवार (एक अगस्त) को वेस्ट जोन के खिलाफ नाबाद 102 रन की पारी खेली। इससे पहले उन्होंने नॉर्थ जोन के खिलाफ 28 जुलाई को 131 रन बनाए थे। तब ईस्ट जोन ने मैच को 88 रन से अपने नाम कर लिया था।
विज्ञापन


रियान ने इस बार वेस्ट जोन के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। उन्होंने मैदान के चारों ओर शॉट लगाए। रियान ने 68 गेंदों का सामना किया। इस दौरान रियान के बल्ले से छह चौके और पांच छक्के निकले। उनका स्ट्राइक रेट 150 का रहा। ईस्ट जोन ने उनकी पारी की बदौलत 50 ओवर में सात विकेट पर 319 रन बनाए। जवाब में वेस्ट जोन की टीम 34 ओवर में 162 रन पर सिमट गई। ईस्ट जोन ने 157 रन से मैच को जीत लिया।
विज्ञापन

Riyan Parag scored second century in five days East Zone vs West Zone Deodhar Trophy 2023
रियान पराग - फोटो : file
रियान और कुशर्ग ने की शतकीय साझेदारी
मैच में टॉस जीतकर ईस्ट जोन के कप्तान सौरभ तिवारी ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। अभिमन्यु ईश्वरन और उत्कर्ष सिंह ने 59 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। उत्कर्ष 50 और ईश्वरन 38 रन बनाकर आउट हुए। विराट सिंह ने 42 रन बनाए। कप्तान सौरभ तिवारी 13 और ऋषभ दास तीन रन बनाकर आउट हुए। 157 रन पर पांच विकेट गिरने के बाद रियान पराग ने मोर्चा संभाला। उन्होंने कुमार कुशर्ग के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 150 रन की साझेदारी की। कुशर्ग ने 53 रन बनाए। रियान 102 रन बनाकर नाबाद रहे।

वेस्ट जोन के लिए हार्विक देसाई ने 92 रन बनाए, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। उन्हें दूसरे छोर पर किसी का साथ नहीं मिला। अतित सेठ ने 18, शम्स मुलानी ने 12 और समर्थ व्यास ने 12 रन बनाए। इन चारों के अलावा कोई भी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। राहुल त्रिपाठी खाता नहीं खोल सके और सरफराज खान तीन रन ही बना सके। शिवम दुबे का भी खाता नहीं खुला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed