फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rishabh Pant will bet on players in IPL Auction 2024, said - childhood dream is being fulfilled

IPL Auction 2024: ऑक्शन टेबल पर बैठकर खिलाड़ियों पर दांव लगाएंगे ऋषभ पंत, बोले- बचपन का सपना पूरा हो रहा है

Tue, 19 Dec 2023 12:59 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 19 Dec 2023 12:59 PM IST
सार

सड़क हादसे के बाद ऋषभ पंत ने अच्छी वापसी की है। हालांकि, साल 2023 में वह कोई मैच नहीं खेल पाए, लेकिन 2024 में उनकी दमदार वापसी की उम्मीद है। 

विज्ञापन
Rishabh Pant will bet on players in IPL Auction 2024, said - childhood dream is being fulfilled
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज और दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत इस बार नीलामी में अलग रोल में दिखाई देंगे। पंत के साथी खिलाड़ी नीलामी का हिस्सा हैं और उन पर कई फ्रेंचाइजी दांव लगाएंगी, लेकिन पंत पर कोई दांव नहीं लगेगा। ऋषभ पंत खुद दिल्ली कैपिटल्स के लिए नीलामी वाली टेबल पर बैठे होंगे और खिलाड़ियों पर दांव लगा रहे होंगे। वह इस रोल में नजर आने वाले सबसे युवा भारतीय क्रिकेटर हैं। आमतौर पर खिलाड़ी संन्यास लेने के बाद इस किरदार में नजर आते हैं।
विज्ञापन


पंत नीलामी पर शामिल होने के लिए दुबई के कोका कोला एरेना में भी पहुंच चुके हैं।
 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Delhi Capitals (@delhicapitals)



ऋषभ पंत साल 2022 के अंत में सड़क हादसे का शिकार हुए थे। उनकी तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद जल गई थी और मुश्किल से पंत की जान बची थी। इस हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आई थीं और हादसे के बाद पंत को कई सर्जरी करानी पड़ी। उनके पैर में काफी गंभीर चोट लगी थी और इससे उबरने में उन्हें काफी समय लगा। हालांकि, सर्जरी के बाद उन्होंने तेजी से रिकवरी की है और मैदान पर वापसी करने के बेहद करीब हैं। 

फिलहाल ऋषभ पंत जिम में पसीना बहा रहे हैं और मुश्किल एक्सरसाइज के जरिए खुद को विकेटकीपिंग और लंबे समय तक बल्लेबाजी के लिए तैयार कर रहे हैं। इस बीच दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें नया रोल दिया है। वह नीलामी के दौरान टीम की टेबल पर होंगे और अपनी जरूरत के हिसाब से खिलाड़ियों को खरीद सकेंगे। पंत खुद खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगे और आईपीएल मुकाबलों के दौरान कप्तानी करते हुए उन्हीं खिलाड़ियों के साथ मैदान पर भी नजर आएंगे। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by IPL (@iplt20)



नीलामी में अपने नए किरदार को लेकर उन्होंने कहा कि बचपन से वह चाहते थे कि आईपीएल में किसी न किसी टीम के लिए वह किसी किरदार में अपना योगदान दे सकें तो बेहतर होगा और अब यह सपना सच होने पर वह बेहद खुश हैं। अपनी वापसी को लेकर उन्होंने कहा कि यह काफी मुश्किल था। शुरुआत में काफी दर्द झेलना पड़ा, लेकिन धीरे-धीरे चीजें आसान हो गईं और अब वह दमदार वापसी के बेहद करीब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed