फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rishabh Pant shine in his 3rd IPL match

आईपीएल में 10 लाख से सीधे 1.90 करोड़ में बिके थे ऋषभ पंत

Wed, 04 May 2016 06:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 04 May 2016 06:30 PM IST
विज्ञापन
Rishabh Pant shine in his 3rd IPL match
ऋषभ पंत

राहुल द्रविड़ के दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ जुड़ने का फायदा टीम को लगातार मिल रहा है। दिल्ली ने 7 में से 5 मैच जीत लिए हैं और पांचवीं जीत उन्हें उस टीम पर मिली जो इस बार टूर्नामेंट में सबसे आगे चल रही है।

विज्ञापन


दिल्ली की गुजरात लायंस के खिलाफ मिली इस जीत में 18 साल के एक युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत का योगदान रहा जिनका यह तीसरा आईपीएल मैच था। 4 महीने पहले तक ऋषभ की उम्र की तरह ही उनकी क्रिकेट जगत में पहचान कुछ खास नहीं थी। वह इसी साल फरवरी में सबकी नजर में आए जब अंडर-19 टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ ने उन्हें तराशा और अंडर-19 वर्ल्ड कप में ओपनिंग करने का मौका दिया।
विज्ञापन


उत्तराखंड के रुड़की शहर के इस प्रतिभाशाली क्रिकेटर ने द्रविड़ के दिए मौकों को पूरी तरह से भुनाया और लगातार रन बनाते हुए अपनी पहचान बना ली। बांग्लादेश में खेले गए टूर्नामेंट में नेपाल के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। फिर नामिबिया के खिलाफ शतक लगाकर टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे दिलचस्प बात यह रही कि उनका यह शतक उसी दिन आया जब भारत में आईपीएल के लिए खिलाड़ियों की नीलामी लग रही थी। उन्होंने अपनी बोली लगने से पहले ही शानदार खेल दिखाया और शतक ठोंक दिया। इसका फायदा भी उन्हें खूब मिला क्योंकि नीलामी में उनका बेस प्राइस 10 लाख रुपये था और मांग बढ़ते-बढ़ते बिके पूरे 1 करोड़ 90 लाख रुपये में। 

यह बेहतरीन बल्लेबाज पिछले साल अक्टूबर में दिल्ली की टीम से जुड़ गया और वहां भी उन्होंने कमाल कर दिखाया। अपनी दूसरे ही पारी में फिफ्टी लगा दी।

छक्के से फिफ्टी, छक्के से शतकीय साझेदारी की पंत ने

Rishabh Pant shine in his 3rd IPL match
ऋषभ पंत
गुजरात लायंस के खिलाफ उन्हीं के घर में खेलते हुए ऋषभ पंत ने बेहद शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने अपनी पारी में 40 गेंदों में 9 चौके और 2 छक्के के साथ 69 रनों की पारी खेली। वह आईपीएल में फिफ्टी लगाने वाले दूसरे सबसे कम उम्र के बल्लेबाज भी बन गए हैं। उनसे पहले उनकी ही टीम के संजू सैमसन ने सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था।

मैच में उन्होंने क्विंटन डी कॉक के साथ पहले विकेट पर 115 रनों की साझेदारी की जोकि आईपीएल-9 में हुई दिल्ली डेयरडेविल्स की श्रेष्ठ साझेदारी है। इससे पहले दिल्ली के लिए ओपनिंग में सबसे बड़ी साझेदारी 58 रनों की थी।
 
पारी की शुरुआत करने आए ऋषभ ने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर अपना लिए थे। दूसरे ओवर में ही पंत ने धवल कुलकर्णी पर लगातार 3 चौके जड़े। दूसरे छोर पर डी कॉक भी अच्छे शॉट लगा रहे थे लेकिन पंत ने जल्द ही कॉक को पीछे छोड़ दिया। बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज पंत ने नौवें ओवर में विपक्षी कप्तान रैना की गेंद पर 2 चौके और एक छक्का जड़ा। इस छक्के के साथ ऋषभ ने 24 गेंदों पर अपना अर्द्धशतक भी पूरा किया।

पंत ने कॉक के साथ अपनी शतकीय साझेदारी भी फॉकनर पर लगाए छक्के के साथ पूरी की। ऋषभ को रविंद्र जडेजा ने आउट किया तो कॉक को शिविल कौशिक ने स्मिथ के हाथों कैच कराया लेकिन संजू सैमसन (नाबाद 19) और जेपी डुमिनी (नाबाद 13) ने जीत की औपचारिकता पूरी कर दी। संजू ने छक्के के साथ दिल्ली को जीत दिलाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed