फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rishabh pant says I will do my best to promote health and sport after becoming Uttarakhand brand ambassador

Uttarakhand brand ambassador: उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर बनने के बाद बोले पंत- खेल को आगे बढ़ाने की पूरी कोशिश करूंगा

Mon, 20 Dec 2021 09:41 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 20 Dec 2021 09:41 AM IST
सार

उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर बनने के बाद ऋषभ पंत ने कहा है कि वो राज्य में खेल और स्वास्थ्य को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। 
 

विज्ञापन
Rishabh pant says I will do my best to promote health and sport after becoming Uttarakhand brand ambassador
ऋषभ पंत - फोटो : social media

विस्तार

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को उत्तराखंड का ब्रांड एंबसडर बनाया गया है। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को इसका एलान किया। इसके बाद पंत ने कहा है कि वो अपने राज्य में खेल और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। पंत को राज्य का ब्रांड एंबेसडर बनाने के बाद धामी ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी और पंत को मिलने के लिए आमंत्रित किया। पंत उत्तराखंड के ही रहने वाले हैं। 
विज्ञापन


धामी ने ट्वीट किया "भारत के बेहतरीन क्रिकेट खिलाडियों में से एक, युवाओं के आदर्श और उत्तराखण्ड के लाल श्री ऋषभ पंत जी को हमारी सरकार ने राज्य के युवाओं को खेलकूद एवं जन- स्वास्थ्य के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से "राज्य ब्रांड एंबेसडर" नियुक्त किया है।" इसके साथ ही धामी ने वीडियो कॉल के माध्यम से पंत को शुभकामनाएं दी और मिलने के लिए आमंत्रित किया।    
विज्ञापन


उत्तराखंड के लोग देश को गौरवान्वित कर सकते हैं
अपने राज्य का ब्रांड एंबेसडर बनने के बाद पंत ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास हैं कि उत्तराखंड के लोगों में कई क्षेत्रों में देश को गौरवान्वित करने की क्षमता है। उन्होंने लिखा "पुष्कर सिंह धामी सर, उत्तराखंड के लोगों के बीच खेल और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए यहां का ब्रांड एंबेसडर बनाने का शुक्रिया। लोगों के बीच यह संदेश देने के लिए मैं पूरी कोशिश करूंगा और मुझे बहुत खुशी हो रही है कि आप देश को फिट बनाने के लिए ऐसे कदम उठा रहे हैं। रुड़की के एक छोटे से कस्बे से आने के बाद मुझे विश्वास है कि यहां के लोगों के अंदर कई क्षेत्रों में देश को गौरव महसूस कराने की क्षमता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन




पंत आखिरी बार न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में भारत के लिए खेले थे। इस सीरीज में भारत ने कीवी टीम को 3-0 से हराया था। हालांकि पंत का प्रदर्शन इस सीरीज में बहुत अच्छा नहीं  रहा था। अब पंत भारतीय टेस्ट टीम के साथ दक्षिण अफ्रीका में तैयारी कर रहे हैं। यहां भारत को 26 दिसंबर से पहला टेस्ट खेलना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed