Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rishabh Pant said that captain Rohit Sharma dropping himself against Australia was an emotional decision

IND vs AUS: रोहित शर्मा के सिडनी टेस्ट से बाहर रहने पर पंत ने तोड़ी चुप्पी, बोले - यह एक भावनात्मक फैसला

Fri, 03 Jan 2025 04:57 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 03 Jan 2025 04:57 PM IST
सार

भारत ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के अंतिम मैच के लिए प्लेइंग-11 में दो बदलाव किया। रोहित की जगह शुभमन गिल और चोटिल तेज गेंदबाज आकाश दीप की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को मौका दिया गया।

विज्ञापन
Rishabh Pant said that captain Rohit Sharma dropping himself against Australia was an emotional decision
ऋषभ पंत - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट से खुद को बाहर करने के नियमित कप्तान रोहित शर्मा के फैसले को एक भावनात्मक, लेकिन निस्वार्थ कार्य बताया। पंत ने रोहित को एक सच्चा लीडर बताया जिन्होंने खुद को बाहर बैठाकर जसप्रीत बुमराह को टीम की कमान सौंपी। मालूम हो कि भारत ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के अंतिम मैच के लिए प्लेइंग-11 में दो बदलाव किया। रोहित की जगह शुभमन गिल और चोटिल तेज गेंदबाज आकाश दीप की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को मौका दिया गया। 
विज्ञापन
Trending Videos

पंत ने पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा, 'कुछ ऐसे फैसले होते हैं जिनमें शामिल नहीं रहते। मुझे इससे ज्यादा इस बारे में नहीं बोल सकता। यह एक भावनात्मक फैसला था और हम रोहित को एक लीडर के तौर पर देखते हैं।'  रोहित की अनुपस्थिति में कप्तानी संभाल रहे बुमराह ने टॉस के दौरान कहा था कि मैच से बाहर रहने का फैसला पूरी तरह से रोहित का था। उन्होंने कहा, हमारे कप्तान ने खुद को आराम देकर नेतृत्वकर्ता होने का उदाहरण पेश किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी पारी को लेकर क्या बोले पंत?
पंत ने कहा कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें टेस्ट के पहले दिन उन्होंने संयम के साथ बल्लेबाजी की क्योंकि सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) की पिच ऐसी थी कि वह स्वाभाविक आक्रामक खेल दिखा ही नहीं सके। मेलबर्न में पिछले टेस्ट में गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलकर विकेट गंवाने के बाद आलोचना झेल रहे पंत ने 98 गेंद में 40 रन बनाए। भारतीय टीम पहली पारी में 185 रन पर आउट हो गई। 
विज्ञापन

पंत ने कहा, इस पारी में विकेट को देखते हुए मैं आक्रामक खेलने की स्थिति में नहीं था। कई बार आपको रक्षात्मक खेलना पड़ता है। कई बार ऐसे मौके थे जब मैं 50-50 जोखिम ले सकता था लेकिन मैंने नहीं लिया। आप स्वाभाविक बल्लेबाजी करना चाहते हैं लेकिन आक्रामकता और रक्षात्मक खेल में संतुलन बनाना भी सीखते हैं। जब आप अच्छा नहीं खेल पाते हैं तो जरूरत से ज्यादा सोचने लगते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed