{"_id":"6836b8b874e0906a75011db2","slug":"rishabh-pant-said-he-want-to-switch-off-for-few-days-before-leaving-for-england-after-ipl-2025-campaign-over-2025-05-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPl 2025: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले ब्रेक लेंगे पंत, आईपीएल में अभियान समाप्त होने पर आया बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPl 2025: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले ब्रेक लेंगे पंत, आईपीएल में अभियान समाप्त होने पर आया बयान
Wed, 28 May 2025 12:48 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 28 May 2025 12:48 PM IST
सार
पंत का कहना है कि महत्वपूर्ण गेंदबाजों की चोट के कारण लखनऊ के लिए इस सीजन अभियान अच्छा नहीं रहा। इस सीजन रन बनाने के लिए जूझ रहे पंत ने आरसीबी के खिलाफ शतक लगाकर फॉर्म में वापसी की थी।
विज्ञापन
ऋषभ पंत
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने आईपीएल 2025 में टीम का अभियान समाप्त होने के बाद बताया कि वह इंग्लैंड के खिलाफ अगले महीने से होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले कुछ दिनों का ब्रेक लेंगे। लखनऊ को आईपीएल के मौजूदा सीजन में अपने अंतिम मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। पंत ने इस मैच में शतक लगाया था, लेकिन फिर भी टीम को जीत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
शतक लगाकर की फॉर्म में वापसी
इस सीजन रन बनाने के लिए जूझ रहे पंत ने आरसीबी के खिलाफ शतक लगाकर फॉर्म में वापसी की थी। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए मिचेल मार्श के साथ 152 रनों की विशाल साझेदारी निभाई। इस दौरान मार्श ने 37 गेंदों में चार चौके और पांच छक्के की मदद से 67 रन बनाए। वहीं, पंत ने 54 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का दूसरा शतक पूरा किया। वह 61 गेंदों में 11 चौके और आठ छक्के की मदद 118 रन बनाकर नाबाद रहे। हालांकि, आरसीबी ने रोमांचक अंदाज में छह विकेट से जीत दर्ज की।

'चोट की समस्या ने बढ़ाई दिक्कतें'
पंत ने मैच के बाद कहा, 'कुछ दिनों के लिए ब्रेक लूंगा और क्रिकेट के बारे में सोचूंगा। इंग्लैंड सीरीज सामने आ रही है और ताजा दिमाग से इसकी तैयारियां करनी है।' पंत का कहना है कि महत्वपूर्ण गेंदबाजों की चोट के कारण लखनऊ के लिए इस सीजन अभियान अच्छा नहीं रहा। उन्होंने कहा, आपको 40 ओवर तक अच्छी क्रिकेट खेलनी होती है, टी20 में सिर्फ 20 ओवर तक अच्छा खेलकर आप मैच नहीं जीत सकते। टूर्नामेंट से पहले चोट की कई चिंताएं थी और यही कारण है कि हमारा अभियान अच्छा नहीं रहा।
लखनऊ के लिए तेज गेंदबाज मोहसिन खान पूरे सीजन से बाहर हो गए थे, जबकि मयंक यादव ज्यादातर समय बाहर ही रहे। कुछ मैचों में उन्हें खेलने का मौका मिला, लेकिन चोट के कारण उन्हें फिर बाहर होना पड़ा।